किल्लेकोड़ा में कृषि विभाग द्वारा इलेक्ट्रिक उड़वानी पंखा वितरण समारोह, 10 किसानों को मिला लाभ



डौंडीलोहारा/बालोद। कृषि विभाग डौंडीलोहारा द्वारा ग्राम पंचायत किल्लेकोड़ा में इलेक्ट्रिक चलित उड़वानी पंखा (विनोइंग फैन) वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के 10 किसान भाइयों को आधुनिक कृषि उपकरण प्रदान किए गए, जिससे उनकी खेती कार्य में सुविधा और उत्पादकता बढ़ेगी।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत डौंडीलोहारा की अध्यक्ष कांति प्रकाश सोनबरसा रहीं। साथ ही जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 25 निर्भय राम भंडारी, कृषि विस्तार अधिकारी (एसडीओ) कुंज लाल कोठारी, ग्रामसेवक आतुल मेश्राम, ग्राम पंचायत सचिव रावेंद्र कुमार मांडवी तथा हस्तशिल्प विकास बोर्ड दुर्ग के ब्रांच प्रबंधक सी.के. केहरी उपस्थित रहे।
इन किसानों को मिला लाभ
कार्यक्रम में किसान भाई सरुण राणा, आशोक सिन्हा, बरसू राम तारम, कल्याण सिंह सिहारे, रामरतन गांवरे, भागीरथी भंडारी, मन्नू राम विश्वकर्मा, सेवक राम भूआर्य, डोमार सिंह कोसरिया एवं लक्ष्मण सिंह भूआर्य को इलेक्ट्रिक उड़वानी पंखा प्रदान किया गया।
हस्तशिल्प प्रशिक्षण की जानकारी दी गई
हस्तशिल्प विकास बोर्ड दुर्ग के ब्रांच प्रबंधक सी.के. केहरी ने तीन माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। डिजाइनर अशोक मिरी एवं ट्रेनर मनोज कुमार गंगबोईर ने प्रशिक्षण के दौरान तैयार की गई मूर्तियां, सजावटी सामग्री, गमले आदि प्रदर्शित कर अतिथियों को अवगत कराया।
मुख्य अतिथि कांति प्रकाश सोनबरसा ने शिल्पकारों से मुलाकात कर उनकी कलाकृतियों का अवलोकन किया और प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना की।
हायर सेकेंडरी स्कूल का भी किया निरीक्षण
कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों ने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल किल्लेकोड़ा का निरीक्षण किया। व्याख्याता डॉ. बी.एल. साहसी ने स्कूल मैदान, नवीन भवन, शिक्षा व्यवस्था एवं एक चपरासी की पदस्थापना की मांग संबंधी विषयों से अवगत कराया।
कुल मिलाकर कार्यक्रम कृषि आधुनिकीकरण एवं कौशल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ 📰 No.1 Web Media in CG | DAILY BALOD NEWS & DB DIGITAL MEDIA NEWS CHANNEL ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ, दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़

You cannot copy content of this page