DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रेल यात्रियों को बड़ी राहत: ताड़ोकी-दुर्ग के बीच चलेगी 12 कोच वाली समर स्पेशल मेमू ट्रेन

22 मई से शुरू होगी विशेष सुविधा, बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे का फैसला

रायपुर/बालोद। यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ और गर्मी के सीजन में अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा 08711 / 08712 ताड़ोकी–दुर्ग–ताड़ोकी समर स्पेशल पैसेंजर मेमू ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन 12 मेमू कोच के साथ संचालित की जाएगी, जिससे बालोद, दल्लीराजहरा, अंतागढ़ सहित आसपास के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

22 मई को ताड़ोकी से दुर्ग के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार,
08711 ताड़ोकी–दुर्ग समर स्पेशल पैसेंजर ट्रेन
22 मई 2026 को ताड़ोकी से सुबह 7:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अंतागढ़ 7:46 बजे, दल्लीराजहरा 8:46 बजे, मरौदा 10:35 बजे होते हुए दुर्ग 11:15 बजे पहुंचेगी।

26 मई को दुर्ग से ताड़ोकी के लिए वापसी सेवा

वहीं,
08712 दुर्ग–ताड़ोकी समर स्पेशल पैसेंजर ट्रेन
26 मई 2026 को दुर्ग से सुबह 7:00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मरौदा 7:25 बजे, दल्लीराजहरा 9:12 बजे, अंतागढ़ 9:55 बजे होते हुए ताड़ोकी 10:30 बजे पहुंचेगी।

यात्रियों ने जताई खुशी, सुबह की ट्रेन में अतिरिक्त कोच की भी मांग

क्षेत्र के यात्रियों ने रेलवे के इस निर्णय का स्वागत किया है। यात्रियों का कहना है कि वर्तमान में सुबह चलने वाली ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ रहती है, जिसके कारण लोगों को खड़े होकर सफर करना पड़ता है। कई यात्रियों ने सुझाव दिया कि यदि इसी 12 कोच रैक को सुबह जल्दी दल्लीराजहरा से रवाना किया जाए तो बालोद और आसपास के यात्रियों को और अधिक राहत मिल सकती है।

गर्मी की छुट्टियों में मिलेगी सुविधा

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, गर्मी की छुट्टियों और यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह विशेष ट्रेन सुविधा शुरू की गई है। इससे दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और आम नागरिकों को यात्रा में सुविधा मिलेगी।

You cannot copy content of this page