DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्राथमिक शाला सांकरा ज के प्रधानपाठक पंचराम ठाकुर नहीं रहे, पढ़िये क्या हुआ था उन्हें

बालोद/जगन्नाथपुर – शासकीय प्राथमिक शाला सांकरा में पदस्थ प्रधानपाठक पंचराम ठाकुर(60)का आकस्मिक निधन 23 फ़रवरी को हो गया। जिनका अन्तिम संस्कार गृह ग्राम घीना में किया गया। पूर्व में लकवाग्रस्त थे जिसके बाद लंबे समय तक इलाज चल रहा था। दो दिन पहले तबियत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन पहले बालोद के एक निजी अस्पताल ले गये थे। जहां से फिर उन्हें स्पर्श भिलाई में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। रात करीब 12 बजे उनका निधन हो गया। उनकी दो बेटियां हैं। दोनों की शादी हो गई है। बेटे नहीं हैं। अभी वे सांकरा (जगन्नाथपुर) में रहते थे। निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार गृह ग्राम घीना में हुआ। जिनके अंतिम संस्कार में संकुल केंद्र ज सांकरा के शिक्षक टोमन सारथी, छगन पटेल,टेमन राणा, बन्धु ठाकुर,हिरामन साहू, हंसराज देशमुख, संत निर्मलकर, भोज चुरेंद्र, निलमती मार्कण्डेय, टोमन यादव,राधे सहित प्राइमरी मिडिल व हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक शामिल होकर श्रद्धांजलि दिए।

You cannot copy content of this page