रायपुर– यादव ( ठेठवार ) समाज रायपुर राज के द्वारा वार्षिक महाधिवेशन के अवसर पर रविवार 21 फरवरी को राज मुख्यालय भवन , महादेव घाट , रायपुरा , रायपुर में प्रदेश स्तरीय युवक -युवती परिचय सम्मेलन का अयोजन किया गया । जिसमें पुरे छत्तीसगढ अंचल से सैकड़ो की संख्या में युवाओ ने बढ़चढ़कर बेझिझक अपना वैवाहिक परिचय मंच के माध्यम से दिये एवं अपने अनुसार योग्य जीवन साथी चयन करने का अवसर प्राप्त किये । आयोजन में ही कुछ रिश्ते भी तय हुए ।

रायपुर सहित आस पास के जिलो से भी हजारो कि संख्या में यादव कुटुम्बजन इस आयोजन में सम्मिलित हुए । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बृजमोहन अग्रवाल विधायक रायपुर दक्षिण , श्री प्रमोद दुबे सभापति रायपुर नगर निगम , श्री राजू यादव प्रांताध्यक्ष यादव ठेठवार समाज , श्री जोहत राम यादव उप – प्रांताध्यक्ष , श्रीमती निशा देवेन्द्र यादव जोन अध्यक्ष , श्री डेमेन्द्र यदु एल्डरमेन , श्रीमती रामकली यादव सदस्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकार , श्रीमती शशी यादव पार्षद धमधा व रायपुर राज के संरक्षक संरक्षक गण रामजीवन यदु , आत्माराम यदु , हरीराम यदु एवं रायपुर राज के 16 पार प्रमुख अध्यक्ष गण मंचस्थ रहे ।

इस अवसर पर प्रमोद दुबे जी द्वारा अपने महापौर के कार्यकाल में स्वीकृत वे निर्मित रंगमंच एवं कमरा का लोकार्पण किया गया व विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल जी के मद से स्वीकृत 5 लाख से अतिरिक्त कमरा निर्माण का भूमिपूजन किया गया । बृजमोहन अग्रवाल ने समाज के गौसेवा एवं गौपालन के क्षेत्र में सक्रियता की सराहना की एवं समाज को आधुनिक गौपालन की ओर प्रोत्साहन करते हुए विभिन्न प्रौद्योगिकी के साथ बढ़ावा देने की बात कही । प्रमोद दुबे ने अपने उद्बोधन में समाज के संगठन शक्ति पर प्रकाश डालते हुए ठेठवार की पुरानी परंपरा की सराहना किया व सदैव समाज के लिए हर संभव सहयोग करने की भावना व्यक्त की ।

कार्यक्रम में मंच का संचालन मनीष यदु के द्वारा किया गया । अंत में समाजिक बैठक आयोजित कर लंबित प्रकरणो एवं पदाधिकारीयों के कार्यकाल मई में पुर्ण होने पर पुन : निर्वाचन प्रक्रिया पर विचार विमर्श किया गया व समाज के अध्यक्ष संतोष यादव द्वारा आभार व्यक्त किया गया । इस कार्यक्रम में आयोजक यादव ठेठवार समाज रायपुर राज के अध्यक्ष संतोष यादव , महासचिव नरेश यादव , कोषाध्यक्ष मोहित राम यादव , उपाध्यक्ष पुरुषोलम यदु , बालेन्द्र यदु , गौकरण यदु , उपकोषाध्यक्ष लव यदु ,

संयुक्त सचिव करण यदु , संचालक मनीष यदु , प्रवक्ता यशवंत यादव , संतोष यदु , कार्यालय सचिव नवीन यदु , सह सचिव युगल यदु , अंकेक्षक गणेश राम यदु , प्रचार प्रसार मंत्री शैलु यदु , कार्य . सदस्य ज्ञानेश्वर यदु , प्रवीण यदु , पवन यदु , महिला प्रकोष्ठ से अध्यक्ष ललिता यदु , महासचिव केशरी यदु , कोषाध्यक्ष भुनेश्वरी यदु , उपाध्यक्ष उपासना यदु , गीता यादव , महेश्वरी यदु , सह सचिव गंगोत्री यदु , दुर्गेश्वरी यदु , कविता यदु, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हीरा राम यदु , उपाध्यक्ष विरेन्द्र यदु , महासचिव उमेश यदु , कोषाध्यक्ष मनेन्द्र यदु , प्रचार प्रसार मंत्री उमेश यदु , सलाहकार परमानंद यदु , कुमार यदु , जितेन्द्र यदु , बसंत रामजीवन यद , योगेश यदु एवं समस्त राज पार के पदाधिकारीगण व सदस्यगएण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

