DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद जिले ने रचा इतिहास: प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी का भव्य आयोजन

बालोद/छत्तीसगढ़ | 9 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक छत्तीसगढ़ के दुधली, बालोद में प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर के 15,000 रोवर और रेंजर अपने प्रभारियों के साथ शामिल हुए। इस जंबूरी में अंतरराष्ट्रीय स्तर की भागीदारी भी रही, जिसमें श्रीलंका के रोवर रेंजर ने भाग लेकर इसे अंतरराष्ट्रीय आयोजन का रूप दिया।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली और राज्य मुख्यालय छत्तीसगढ़ ने किया। बालोद जिला संघ के जिला मुख्य आयुक्त राकेश यादव ने बताया कि माननीय शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के सहयोग और निर्णय से बालोद में इस आयोजन का होना जिले के लिए गौरव और सम्मान का अवसर रहा। इस आयोजन ने जिले और आसपास के जनमानस को अन्य राज्यों की संस्कृति, रहन-सहन, वेशभूषा और भाषा के नजदीक से परिचित कराने का अवसर प्रदान किया। बालोद में आयोजित इस जंबूरी ने भारत की विविधता का मिनी इंडिया का रूप लिया और स्काउटिंग परंपरा से रूबरू कराते हुए बच्चों के लोकनृत्य, गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनमानस पर अमिट छाप छोड़ी।
जंबूरी की सफलता में जिला प्रशासन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। विभिन्न चरणों में राज्य टीम और जिला प्रशासन ने कार्य योजना बनाई और जिम्मेदार विभागों को दायित्व सौंपा। कार्यक्रम की तैयारियों में राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा, राज्य सचिव जितेंद्र साहू, राज्य आयुक्त रोवर अशोक देशमुख, राज्य आयुक्त गाइड सीमा साहू, जिला संगठन के पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी बालोद मधुलिका तिवारी ने सक्रिय योगदान दिया।
जंबूरी संबंधी आयोजन में जिला मुख्य आयुक्त राकेश यादव की भूमिका बेहद अहम रही। उन्होंने जिला संघ सचिव के.एल. गजेन्द्र, डीओसी द्वय प्रेमलता चंद्राकर, नेमसिंह साहू और अन्य पदाधिकारियों के साथ तीन महीनों तक मैराथन बैठकों के माध्यम से योजना बनाई और प्रत्येक दायित्व को बालोद जिले का गौरव बढ़ाने के लिए संकल्पित रूप में पूरा किया।
जंबूरी की सफलता में जिले के सभी सक्रिय स्काउटर और गाइडरों का भी प्रशंसनीय योगदान रहा, जिसमें भुवन सिन्हा, मधुमाला कौशल, सत्यवान पिपरिया, विकास खंड सचिव मिलन सिन्हा, चंद्रशेखर दिल्लीवार, सेवाराम प्रेमन, रूपेन्द्र सिन्हा, मनीराम साहू, संयुक्त सचिव लिली पुष्पा एक्का, तनुजा बंजारे और समस्त प्रभारीगण शामिल हैं।
जिला मुख्य आयुक्त राकेश यादव ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने वाले सभी व्यक्तियों, बालोद जिले के जनता जनार्दन, न्यूज चैनल, प्रिंट मीडिया और सोशल मीडिया का भी हृदय से आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह आयोजन नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर इतिहास रचने में सफल रहा।

You cannot copy content of this page