बालोद जिले ने छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स में रचा इतिहास, हासिल किया दूसरा स्थान



बालोद/छत्तीसगढ़ | 28 से 30 जनवरी तक रायपुर स्थित कृषि महाविद्यालय जोरा में आयोजित 16वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बालोद जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता सिनियर, जूनियर सब और जूनियर वर्ग में आयोजित की गई थी। खेलों में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़, भाला फेंक, गोला फेंक, तवा फेंक और लॉन्ग जंप जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएँ शामिल थीं।
बालोद जिले के 20 खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल और 10 खिलाड़ियों ने सिल्वर मेडल प्राप्त किए, जिससे जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन हुआ। जिला अध्यक्ष कमलेश निषाद ने बताया कि खिलाड़ियों की मेहनत और लगन के कारण बालोद जिला इस प्रतियोगिता में अग्रणी स्थान प्राप्त कर सका और भविष्य में इन खिलाड़ियों को नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
प्रतियोगिता में विशेष योगदान देने वालों में विजेंद्र कुमार देशमुख, पवन उईके, दुष्यंत साहू, रूपेश कुमार सोनकर और साहिल मडवी शामिल रहे, जिन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन और टीम को प्रोत्साहन प्रदान किया। इस सफलता ने बालोद जिले के लिए गौरव और प्रेरणा का स्रोत बनाया और साबित किया कि संकल्प और मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

You cannot copy content of this page