गुरुर/बालोद | शुक्रवार को ग्राम ठेकवाडीह में जिला स्तरीय सर्वोदय मंडल के तत्वावधान में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वधर्म प्रार्थना और प्रभातफेरी से हुआ, इसके बाद गौमाता को खिचड़ी खिलाई गई, गांधी, विनोबा और जयप्रकाश को श्रद्धांजलि दी गई, दीप प्रज्वलित किया गया और अतिथियों का स्वागत किया गया। जिला सर्वोदय अध्यक्ष संतोष नटराज ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के साथ आपसी भाईचारे का संदेश दिया और सर्वोदय से जुड़े साथियों को मिलकर कार्य करना चाहिए। पूर्व बीईओ गालव कुमार साहू ने बताया कि गांधी जी विचारधारा के धनी थे और देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण त्याग दिए। रिटायर प्राचार्य सेवा राम तेजस्वी ने कहा कि गांधी जी के विचारों को गांव-गांव में सर्वोदय मंडल के माध्यम से आगे बढ़ाना चाहिए। अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सर्वोदय मंडल दीनदयाल चौधरी ने बताया कि महात्मा गांधी ने अपने विचारों के माध्यम से देश को आजाद कराने में शांति का संदेश दिया। सरपंच देवश्री साहू ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के नेता होने के कारण गांधी जी ने छुआछूत मिटाने का प्रयास किया, हरिजन नाम दिया और सत्य-अहिंसा पर समाज की नींव रखी तथा ग्राम स्वराज के उत्थान का कार्य किया। अध्यक्ष ग्रामीण साहू समाज पूर्णोत्तम साहू ने कहा कि महात्मा गांधी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए प्रेरणास्रोत थे, उन्होंने कभी हिंसा का प्रयोग नहीं किया और अहिंसा के बल पर लोगों का दिल जीता। इस अवसर पर संरक्षक बालोद जिला खेदुराम साहू, उपाध्यक्ष बालोद जिला कृपा राम साहू, कोषाध्यक्ष इंदल साहू, अंकेक्षक नेतराम साहू, परदेशी राम साहू, अशोक सिन्हा, गौकरण साहू, दीनदयाल देवांगन, नरेन्द्र सोनबोईर, भगवंत देवांगन, गायत्री परिजन बहूर सिंह साहू, संयोजक जगदीश चुरेन्द्र ने सभा को संबोधित करते हुए गांधी जी के विचार प्रकट किए। मिडिल एवं हाई स्कूल ठेकवाडीह के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन दुलार साहू एवं विनेश गजेन्द्र ने किया। आभार जिला सर्वोदय मंडल सचिव परस राम साहू ने व्यक्त किया। इस अवसर पर लीला राम साहू, उपसरपंच तामेश्वरी साहू, नारायण साहू, भीखू राम साहू, विक्रम भंडारी, गैदलाल भंडारी, संतूराम साहू, शिवदयाल साहू, रामसिंह साहू, दुष्यंत साहू, बृजलाल साहू, बालाराम सोनवानी, मानूराम साहू, बालचरण साहू, राजेंद्र साहू, जगत राम साहू, उदय राम साहू सहित डोटोपार, सनौद, बोहारा, गुरुर, चिचबोड, पैरी और लोहारा परिक्षेत्र के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
गुरुर में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि: जिला स्तरीय सर्वोदय मंडल कार्यक्रम संपन्न
