बालोद। आम आदमी पार्टी, जिला बालोद ने सूचित किया है कि 29 जनवरी 2026, गुरुवार को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक जिले के झलमला चौक पर प्रदेश के किसानों के खिलाफ टोकन नहीं कटने, भौतिक सत्यापन के नाम पर अपमान और धान खरीदी की तारीख बढ़ाने के विरोध में दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
धरना प्रदर्शन के दौरान पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिला कलेक्टर बालोद को ज्ञापन सौंपेंगे और किसानों की समस्याओं को सीधे प्रशासन के समक्ष रखेंगे। जिला अध्यक्ष बालक सिंह साहू ने कहा कि यह आंदोलन किसानों के अधिकारों की रक्षा और धान खरीदी व्यवस्था में सुधार लाने के लिए किया जा रहा है।
पार्टी ने प्रशासन को पूर्व सूचना देते हुए कहा है कि वह शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को सामने रखेगी, लेकिन यदि किसानों के साथ जारी अन्याय और अपमान जारी रहा तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
