DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अरिहंत एकेडमी बालोद में छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाकर ‘77’ की आकृति से बनाया गणतंत्र दिवस को यादगार, दो नई बसों का हुआ लोकार्पण

बालोद। बालोद नगर के एकमात्र सीबीएसई से संबद्ध विद्यालय अरिहंत एकेडमी में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती सोनम जैन (अध्यक्ष, निर्वाण ग्रुप) एवं श्रीमती सुरभि लोढ़ा (सचिव, निर्वाण ग्रुप) के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
इसके पश्चात विद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया तथा उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं पालकों ने राष्ट्रगान के माध्यम से राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत भाषण, गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिसने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। विशेष रूप से पुलवामा हमले पर आधारित नृत्य नाटिका ने सभी को गहरी भावनात्मक अनुभूति कराई।
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा विद्यालय की दो नवीन बसों का लोकार्पण भी किया गया, जिससे विद्यार्थियों की परिवहन सुविधा और अधिक सुदृढ़ होगी।
विद्यालय के चेयरमैन डॉ. प्रदीप जैन ने अपने संदेश में विद्यार्थियों को संविधान के मूल्यों को आत्मसात कर एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हुए अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के निर्वहन पर विशेष बल दिया। मुख्य अतिथि श्रीमती सोनम जैन एवं श्रीमती सुरभि लोढ़ा ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन तथा राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं विद्यालय के प्राचार्य आलोक श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को और अधिक यादगार बनाते हुए विद्यार्थियों ने शाला परिसर में मानव श्रृंखला बनाकर ‘77’ की सुंदर आकृति का निर्माण किया, जो सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। समारोह में श्रीमती अनी नाहटा, श्रीमती प्राची नाहटा, करिश्मा, राखी, निकिता, दिशा, हर्षा सहित विद्यालय के संचालकगण, पालक एवं अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर अरिहंत एकेडमी के निदेशक ने समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page