DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्रज्ञा विद्या मंदिर बघमरा की छात्रा ने हासिल किया तृतीय स्थान

बालोद। प्रज्ञा विद्या मंदिर बघमरा की कक्षा नवमी की छात्रा कु. पूर्वी विश्वकर्मा ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में ब्लॉक स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय सहित ग्राम बघमरा का नाम रोशन किया है। कु. पूर्वी, पिता श्री खिलावन राम विश्वकर्मा एवं माता श्रीमती कविता विश्वकर्मा की सुपुत्री हैं।
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन विद्यार्थियों में भारतीय सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्रीय चेतना के विकास के उद्देश्य से किया जाता है, जिससे छात्र-छात्राओं में संस्कार, अनुशासन एवं सांस्कृतिक चेतना का विकास हो सके।
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि श्री रामेश्वर प्रसाद साहू (सरपंच, ग्राम पंचायत बघमरा) एवं श्री मोहनीष पारकर (जनपद सदस्य, बालोद), पालक समिति अध्यक्ष श्री तूकेंद्र देवांगन, वरिष्ठ सलाहकार श्री लीलाराम साहू एवं पंचायत के सभी पंचों के कर-कमलों से कु. पूर्वी को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती मनीषा यादव सहित विद्यालय पालक समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। छात्रा की इस सफलता से विद्यालय में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है। विद्यालय परिवार एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कु. पूर्वी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

You cannot copy content of this page