सतीश उपाध्याय के खिलाफ अब दल्ली थाने में भी दर्ज हुआ नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी का केस, पढ़िये अब नई कहानी, पहले डौंडीलोहारा व डौंडी में आ चुके 66 लाख के गबन के मामले



बालोद/दल्लीराजहरा- दल्ली राजहरा के शातिर ठग व लोगों को नौकरी लगाने के नाम से लाखो रुपए ऐंठने वाले सतीश उपाध्याय के खिलाफ अब दल्ली थाने में भी धारा 420 का केस दर्ज हुआ है वहां के एक व्यक्ति ने सतीश की गिरफ्तारी के बाद केस दर्ज कराया है उनका कहना है कि सतीश ने उनसे 50 हजार एडवांस में लिए थे फिर तीन महीने से घर से गायब था गिरफ्तारी की जानकारी मिडिया के जरिए मिलने के बाद वे थाने पहुंचे प्रार्थी मो. हसनू निवासी वार्ड क्रमांक 10 पुराना बाजार राजहरा का कहना है सतीश उपाध्याय नामक व्यक्ति निवासी दल्लीराजहरा जो मेरे  परिचित का था । वह अपनी ऊंची पहुच बताता था और कहता था कि यदि आपके किसी बच्चे का शासकीय नौकरी में लगाना हो तो बताना मैं नौकरी लगा दूंगा । तब मैं उसकी बातों में अपने पुत्र सिकन्दर को शासकीय नौकारी दिलाने की बात किया तो सतीश उपाध्याय नें बोला कि तुम्हारा काम हो जायेगा लेकिन मुझे कम से कम 50,000 रूपये एडवांस के तौर पर देना होगा और बाकी रकम काम होने के बाद देना । तब मैने उसकी बात मान कर उसे 50,000 रूपये यू0पी0 सेलून गुरूद्वारा के सामने दल्लीराजहरा कें दुकान मालिक मुस्तकीम के सामने सितम्बर 2020 को दिया था। इस बात का गवाह भी सेलून मालिक मुस्तकीम है। सतीश उपाध्याय नें मुझसे मेरे पुत्र की नौकरी लगाने के नाम पर रकम लिया है।  3  – 4 माह का समय बीत जाने के बाद भी सतीश उपाध्याय नें मेरे पुत्र की नौकरी नही लगाया और विगत 2  – 3  माह से लापता है। मुझे कहीं दिखायी भी नही दिया। विगत दिनों अखबार में समाचार पढ़ने से पता चला की सतीश उपाध्याय नें कई लोंगों से नौकरी लगानें के नाम पर ठगी किया है और अभी पुलिस  की गिरफ्त में है। तब वे भी ठगी का पता चलने पर थाने में शिकायत करने आये।

प्लांट में नौकरी लगाने के नाम पर ₹40 लाख की ठगी,डौंडी क्षेत्र के कई लोगों को बनाया है शिकार, गिरफ्तारी से अनजान पीड़ितों ने की शिकायत

डौंडी थाना क्षेत्र में भी सतीश उपाध्याय के द्वारा ही 40 लाख  रुपए से ज्यादा की ठगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। फिलहाल एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत की है। जिसने अपनी शिकायत आवेदन में 150 से ज्यादा लोगों से पैसा लिए जाने का जिक्र किया है। अगर सभी का आकलन करें तो रकम 40 लाख से ज्यादा की हो जाती है। इस इलाके में सतीश उपाध्याय के द्वारा लोगों को अलग-अलग प्लांट में नौकरी दिलाने के नाम से रुपये लिए गए हैं। फिर घर से फरार हो गया है। जब हमने शिकायतकर्ता नरेश कुमार मरकाम निवासी बम्हनी से बात की तो उन्होंने बताया दिसम्बर 2019 में स्पंज आयरन कम्पनी सिलतरा रायपुर, खुर्सीपार, भिलाई, उरला, गोदावरी, रायगढ़ आदि जगहों के प्लांट में नौकरी लगाने के नाम पर सतीश उपाध्याय पिता स्व0 ओंकारनाथ उपाध्याय, उम्र 45 वर्ष पता क्वां नं0 166 ए-1, एस.ए.टाईप, स्ट्रीक नं 18 टाउन शीप दल्लीराजहरा थाना दल्लीराजहरा तहसील डौण्डी जिला बालोद (छ0ग0) के द्वारा मेरे से 32,000 रूपये व अन्य 100 से 150 लोगो से धोखाधडी कर नौकरी लगाने के नाम पर 40 लाख से अधिक रूपये लिया है।    नरेश कुमार मरकाम पिता श्री बेलसिंह मरकाम उम्र 25 साल, ग्राम बम्हनी थाना डौंडी जिला बालोद(छ0ग0) ने कहा मैं सतीश उपाध्याय पिता स्व0 ओंकारनाथ उपाध्याय को वर्ष दिसम्बर 2019 से जानता पहचानता हूं, जिन्होंने मुझे बताया कि मैं स्पंज आयरन कम्पनी सिलतरा रायपुर, खुर्सीपार, भिलाई, उरला, गोदावरी, रायगढ आदि जगहों के प्लांट में 21 वर्ष के लिए टेण्डर लिया हूं। उक्त सभी प्लांटों में बहुत से लोगों को नौकरी में रखना है। जिसके बहकावें में आकर मैं 32,000/रू0 दिया हूं। सतीश उपाध्याय ने मेरे घर से आकर पैसा ले गया। मेरे अलावा लालसिंह गावडे निवासी पचेड़ा से भी 6,96,000/रू0 व ग्राम सिरसिदा, मालगांव, ठेमाबुजुर्ग, सिवनी, खुर्सीटिकुर, आमाडुला, कांडे व अन्य गांवो के 100 से 150 लोगो के साथ धोखाधड़ी कर नौकरी लगाने के नाम पर 40 लाख रूपये से अधिक वसूल लिये। मेरे व अन्य लोगों द्वारा बार बार पैसा वापस मांगने पर सतीश उपाध्याय पैसा नहीं लौटाया, वह टालमटौल करता रहा तथा वह अपने निवास स्थान राजहरा से हमारा रूपये लेकर फरार हो गया है। सतीश उपाध्याय मेरे व अन्य 100 से 150 लोगों के साथ छल कपट कर धोखाधड़ी किया है।  आरोपी ने अपने सभी जान पहचान वालों से इसी तरह से ठगी की है और फिर फरार हो गया। उन्होंने कहा कि लोहारा पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि हम पहले रिपोर्ट लिखवाने ही वाले थे लेकिन व्यस्तता के चलते थाने नहीं जा पा रहे थे। कल ही थाने जाकर रिपोर्ट  लिखवाया गया है।

 लोहारा बालोद क्षेत्र में राज्यपाल तक पहुंच का हवाला दे कर लिया था पैसा

 ज्ञात हो कि इसी आरोपी द्वारा डौंडीलोहारा और बालोद ब्लॉक के विभिन्न गांवों से लगभग 52 लोगों से 26 लाख से ज्यादा की ठगी की गई थी। जहां उसने खुद को राज्यपाल, कलेक्टर, एसपी से पहचान व पहुंच बताकर नौकरी लगाने के नाम से लोगों से पैसे लिए थे और उन्हीं के द्वारा शिकायतों के चलते पुलिस ने उसे पिछले दिनों दुर्ग से गिरफ्तार किया था।

You cannot copy content of this page