DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कोचेरा में बाराती गाड़ी बस के ड्राइवर से 3 बारातियों ने की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मालीघोरी/डौंडीलोहारा । क्षेत्र के ग्राम कोचेरा में एक बाराती गाड़ी बस के ड्राइवर से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना ग्राम कोचेरा में हुई है। जहां पर एक परिवार में शादी के लिए बुकिंग में बस लगी हुई थी। इस दौरान कुछ बारातियों द्वारा बस को देर से रवाना करने की बात को लेकर ड्राइवर से मारपीट की गई। जिसके बाद ड्राइवर लेखु राम ठाकुर ने घटना की सूचना लोहारा थाने में दी है। लेखु राम ठाकुर का कहना है कि जिन लोगों ने उनके साथ मारपीट की उनका नाम नहीं जानता लेकिन उनके चेहरे पहचानता है। पुलिस ने अज्ञात तीन व्यक्ति के खिलाफ धारा 294, 323, 34 के तहत केस दर्ज किया है। ड्राइवर लेखु राम ठाकुर का कहना है कि
मैं ग्राम नारगी का रहने वाला हूं। शर्मा ट्रेवल्स में ड्रायवरी का काम करता हूं। 19 फरवरी के 12 बजे ग्राम कोचेरा में बारात ले जाने के लिए शर्मा ट्रेवल्स के बस को बुकिंग कराया गया था। मैं अपने घर के पास ग्राम नारगी में लगभग 12 बजे ग्राम कोचेरा में बुकिंग जाने के लिए शर्मा ट्रेवल्स के बस को लाकर खड़ा किया था। उसी समय ग्राम कोचेरा के तीन लोग आये। बस को अभी तक नही ले गये हो कहकर मुझे मेरे घर के सामने आम गली में गाली गलौज कर हांथ मुक्का से मारपीट करने लगे। मारपीट करने से मैं जमीन में गिर गया। जिससे मेरे माथा में चोट आया है। मारपीट करते मेरे गांव के सरिता ठाकुर, ललती ठाकुर, एवं मंगनी बाई देखे हैं, एवं बीच बचाव किये हैं। मैं ग्राम कोचेरा के तीनो व्यक्तियों को अच्छीं तरह जानता एवं पहचानता हूं, नाम नही जानता हूं। उन्हें देखकर पहचान लूंगा ।

You cannot copy content of this page