DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी को तेज रफ्तार पिकअप चालक ने मारी टक्कर, गुंडरदेही थाने के 3 स्टाफ घायल

बालोद। गुंडरदेही से बालोद मार्ग पर इरागुड़ा, सिकोसा के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने गुंडरदेही थाने के पेट्रोलिंग पार्टी की चार पहिया गाड़ी को टक्कर मार दी। जिसमें 3 स्टाफ घायल हो गए थे। आरक्षक प्रवीण सोनी की रिपोर्ट पर पिकअप चालक के खिलाफ एक्सीडेंट का केस दर्ज किया गया है। प्रार्थी प्रवीण सोनी ने बताया प्र0आर0 1373 रामप्रसाद गजभिये , आर0 338 टोकेश्वर देवांगन के साथ शासकीय वाहन क्रमांक CG 03 6585 के टाउन एवं देहात रात्रि गश्त पट्रोलिंग पर रवाना हुआ था, रात्रि गश्तन एवं गश्त चेक पर ग्राम सिकोसा रवाना हुआ था, कि ग्राम ईरागुडा सिकोसा के मध्य पेट्रोप पंप के पहने आंधी तुफान से पेड मेन रोड में गिर जाने से हटाने के लिए शासकीय वाहन CG 03 6585 को किनारे खडा ही किया था, कि उसी समय सामने तरफ से वाहन पिकअप क्रमांक CG 07 BW 4332 के चालक डोमन निषाद पिता फिरतू राम निषाद उम्र 24 वर्ष साकिन पेण्ड्री (गोबरा) थाना धमधा जिला दुर्ग के द्वारा वाहन को काफी तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए आकर सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। एक्सीडेंट से मुझे एवं साथ में बैठे रामप्रसाद गंजभिये ,टोकेश्वर देवांगन को चोटे आई है। ईलाज हेतु 108 एम्बुलेंस से शासकीय अस्पताल गुण्डरदेही आकर ईलाज करवाये ।

You cannot copy content of this page