दो साल में हो गये 3500 बलात्कार, और कितनों के बाद जागेगी सरकार?



भूपेश सरकार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने दिया धरना. बढ़ते संगीन अपराधों पर उठाये सवाल

बालोद। प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ शनिवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन हुआ। इस दौरान जिले की महिला शक्ति सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते नजर आई।दो साल में हो गये 3500 बलात्कार, और कितनों के बाद जागेगी सरकार?,होश में आओ भूपेश बघेल, महिलाओं की सुरक्षा करो सहित कई नारों के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने जमकर नारेबाजी की. कार्यक्रम में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी भी शामिल हुए। यहां महिलाओं ने कहा कि जबसे प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार आई है तब से यहां कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई है। महिलाए खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। यहां कि सरकार मातृत्व शक्ति की रक्षा करने में असफल हुई है।

यहां ज़िला महिला मोर्चा द्वारा धरना प्रदर्शन के साथ ही राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा। भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिसका पिता मर्यादा पुरषोत्तम राम के बारे में अनर्गल टिप्पणी करते हैं, उनके बारे में चर्चा करना बेकार है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटना को स्वीकार करना चाहिए था। कार्रवाई की बात करते पर यहां पर तो ये लोग हैं वो मामले से भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा को अंधी बहरी सरकार को जगाना होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि यहां जब किसी भाजपा सरकार में कोई घटना होती है तो उसे मुद्दा बनाया जाता है। पर छत्तीसगढ़ में कोई घटना हो तो इसे छोटा कहा जाता है। उन्होंने कहा कि यहां जो किसानों को पैसा दिया जाता है वो केंद्र सरकार का पैसा है। उन्होंने कहा कि महिलाए आकर्षित हो गई थी जब सरकार ने कहा था शराब बंदी करेंगे। लेकिन ये कांग्रेस की सरकार गली गली शराब की दुकानें खोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के अन्याय के खिलाफ 100 बार भी धरने में आना पड़े तो हम ज़रूर आएंगे। एक दिन सरकार अपने कुकर्म के कारण गिरेगी।


महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपा साहू ने संबोधित करते हुए कहा छत्तीसगढ़ में जबसे कांग्रेस की सरकार सत्ता में आयी है, समाज के हर वर्ग के खिलाफ संगीन अपराध की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। महिलाओं के खिलाफ़ दुष्कर्म और अन्य मामलों की चिंताजनक वृद्धि पर कांग्रेस सरकार न केवल पूरी तरह ख़ामोश है बल्कि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तक इसे छोटा अपराध कहने से नहीं हिचकते। उन्होंने कहा कि महिलाओं को लेकर मंत्री शिव डहरिया का बयान पूरे देश की महिलाओं का अपमान है।


प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष शीतल नायक ने कहा कि सस्ती राजनीति के लिए अन्य प्रदेशों की घटनाओं पर मुखर रहने वाले सीएम का अपने ही प्रदेश की इन तमाम घृणित घटनाओं पर मौन, हमेशा शांति के द्वीप रहा छत्तीसगढ़ अब अपराधगढ़ का स्वरूप लेते जा रहा है। यहां की प्रदेश सरकार मानो महिला शक्ति की रक्षा के लिए संकल्पित नहीं है। ऐसा लगता है रमन सिंह जी कि जब सरकार थी यहां पर पहाड़ी कोरवा जिसे राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र के रूप में जाने जाते हैं। उनके नाबालिक बेटी के बलात्कार किया गया। साथ ही उसे मौत के घाट भी उतार दिया गया। इसके साथ ही ज़िला महामंत्री किशोरी साहू, दुर्गानंद साहू ज़िला पंचायत सदस्य संध्या भारद्वाज सहित अन्य लोगों ने भी सभा को संबोधित कीजिए।


पूर्व विधायक प्रीतम साहू जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार प्रदेश मंत्री राकेश यादव प्रदेश किसान मोर्चा मंत्री पवन साहू महामंत्री किशोरी साहू देवलाल ठाकुर पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र साहू, किसान मोर्चा अध्यक्ष तोमन साहू, अजजा मोर्चा अध्यक्ष विक्रम ध्रुवे, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आदित्य सिंह पीपरे महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक ज़िला महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपा साहू , जिला पंचायत सदस्य कीर्तिका साहू, ज़िला मंत्री शरद ठाकुर, पालक ठाकुर मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू जनपद अध्यक्ष प्रेमलता साहू कमलेश सोनी कौशल साहू, दानवीर साहू, डामेश्वरी साहू, सुशीला साहू खोमिन साहू भानुमति साहू, संध्या भारद्वाज, खिलेश्वरी साहू सहित अन्य मौजूद रहे ।

कांग्रेस सरकार के मंत्री के घरों में चल रहे शराब दुकान

कांग्रेस से भाजपा में आए प्रथम ज़िला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर ने कहा कि गंगाजल लेकर कसम खाने वाले सरकार ने शराबबंदी की बात कही थी पर बालोद जिले के मंत्री अनिला भेड़िया के घर में ही शराब दुकान चल रहा है। जिसका खसरा नंबर 751 है। इसके साथ ही यहां पर ज़िला पंचायत के प्रमुख पद में बैठे पदाधिकारी के दुकान में भी शराब दुकान संचालित है।

You cannot copy content of this page