DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बसंत पंचमी पर सरस्वती शिशु मंदिर बालोद में मां सरस्वती पूजन एवं सामूहिक विद्यारंभ संस्कार का आयोजन

बालोद। सरस्वती शिशु मंदिर गंजपारा बालोद में अपने शैक्षिक एवं सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के अंतर्गत बसंत पंचमी के पावन अवसर पर 23 जनवरी 2026, शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे यज्ञमय एवं आध्यात्मिक वातावरण में पूर्णतः निःशुल्क, शास्त्रीय विधि से सामूहिक विद्यारंभ संस्कार का आयोजन किया जाएगा।
विद्यालय प्रबंधन ने समस्त अभिभावकों से आग्रह किया है कि 3 से 6 वर्ष की आयु के वे भैया-बहन, जो सत्र 2026–27 में पहली बार किसी भी विद्यालय में प्रवेश लेने जा रहे हैं, उन्हें इस विद्यारंभ संस्कार में अवश्य सम्मिलित कराकर इस पुनीत अवसर का लाभ उठाएं।
विद्यारंभ संस्कार हिंदू जीवन पद्धति के 16 संस्कारों में से एक अत्यंत महत्वपूर्ण संस्कार है, जो शैशव अवस्था के पश्चात बाल्यावस्था के प्रारंभ में संपन्न किया जाता है। इस संस्कार के माध्यम से बालक के मन में विद्या अध्ययन के प्रति जिज्ञासा, अनुराग और अनुशासन का विकास होता है, साथ ही उसके भावी जीवन में नैतिकता, आध्यात्मिकता एवं धर्मपरायणता का बीजारोपण होता है।
विद्यारंभ संस्कार में सम्मिलित होने हेतु भैया/बहन के साथ माता–पिता अथवा दोनों में से कम से कम एक अभिभावक की उपस्थिति प्रातः 10:00 बजे अनिवार्य रहेगी।
पंजीयन एवं अधिक जानकारी हेतु संपर्क सूत्र:
📞 9407937466, 9179691343

You cannot copy content of this page