DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मुख्य अतिथि पार्षद टी. ज्योति ने रेलवे क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया

दल्लीराजहरा। 26 जनवरी के उपलक्ष्य में रेलवे क्रिकेट ग्राउंड, दल्लीराजहरा में रेलवे इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में रेलवे कर्मचारी और नगर के क्रिकेट खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस बार चार टीमें – राजधानी एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस और वंदेभारत एक्सप्रेस – हिस्सा ले रही हैं। दिनांक 19.01.2026 को प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ वार्ड पार्षद टी. ज्योति द्वारा किया गया। उद्घाटन मैच में पहला मुकाबला दुरंतो एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस के बीच हुआ, जिसमें हमसफर एक्सप्रेस ने 25 रन से जीत हासिल की। दूसरे मैच में राजधानी एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस आमने-सामने हुए, जिसमें हमसफर एक्सप्रेस ने 7 रन से जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि टी. ज्योति के साथ-साथ समस्त विशेष अतिथियों में जी.के. आर्या (मु. स्टेशन प्रबंधक), एम.आर. साहू (मु.चा.द. नियंत्रक), हरिष राव (एस.एस.ई), खुशाल सिंह (मु. लोको निरीक्षक), प्रशांत कुमार (शाखा सचिव, मजदूर कांग्रेस), धन सिंह ध्रुव (चीफ ओ.एस), तरुण चंद्रा (समाजसेवक), एच.के. साहू (डी.टी.आई), पी.आर. अलेन्द्र (मु. लोको निरीक्षक) सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
प्रतियोगिता का समापन एवं रंगारंग कार्यक्रम 24.01.2026 को आयोजित किया जाएगा।

You cannot copy content of this page