DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विश्वकर्मा योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त सेन समाज के लोगों को मिला ₹15000 का टूलकिट सामान

बालोद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा श्री विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर जनता के लिए रोजगार उन्मुखि कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस योजना का नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना रखा गया है। जिसमें 18 ट्रेड बनाया गया और सभी को प्रशिक्षण के माध्यम से कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है। जिसमें एक ट्रेड नाई समाज का भी है । सेन समाज के लोगों ने बताया कि विगत दिनों हमारे समाज के लोगों को सेलून पार्लर से संबंधित रोजगार मूलक प्रशिक्षण एवम जानकारी दिया गया और एक सप्ताह का जो प्रशिक्षण दिया गया था उनका मेहनताना के रूप में सभी के अकाउंट में प्रशिक्षण उपरांत तुरंत दूसरे दिन बैंक खाते के माध्यम से पैसा डाला गया। प्रधानमंत्री जी द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों के लिए बिना किसी गारंटी के लोन का भी प्रावधान रखा गया है जिसमें हमारे प्रशिक्षणार्थी साथीगण को आवश्यकता था, उन्होंने इस अवसर का लाभ उठाया, अपना व्यवसाय को आगे बढ़ाया। इसी क्रम में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अनुसार टूल किट का सामान जो हमारे सेलून पार्लर व्यवसाय में उपयोग होगा, उनका वितरण पोस्ट ऑफिस बालोद के माध्यम से वितरण किया गया। पोस्ट ऑफिस में लालचंद नूनीवाल , विक्की भारद्वाज, मुकेश कौशिक, मनोज श्रीवास, हेमंत सेन, मोती सेन, कमल नारायण कौशिक, चीकू सेन, रोशन कौशिक एवं अन्य प्रशिक्षणार्थियों द्वारा पोस्ट ऑफिस जाकर प्रक्रिया पूर्ण कर अपना टूलकिट सामान लेकर आए और सभी लोगों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक दिल से धन्यवाद प्रेषित करते हुए आभार प्रेषित किये। योजना के तहत ₹15000 का टूलकिट सामान प्राप्त होने से पूरे सेन समाज में खुशी का माहौल है।

You cannot copy content of this page