DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन की एक दिवसीय धरना प्रदर्शन 17 जनवरी को, जानिए क्या हैं मुद्दे?

बालोद। मोदी की गारंटी के तहत किए गए वादों को लागू कराने ,सहायक शिक्षकों की वर्षों से लंबित वेतन में विसंगति दूर करने एवं टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने 17 जनवरी को एक दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है प्रांतीय आह्वान पर यह आंदोलन जिला बालोद में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के जिलाध्यक्ष एलेन्द्र यादव के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा। फेडरेशन का कहना है कि सरकार द्वारा बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति अब तक दूर नहीं की गई है, जिससे हजारों शिक्षक आर्थिक व मानसिक रूप से प्रभावित हैं वही टीईटी को अनिवार्य बनाए रखने और वीएसके एप के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति को शिक्षक समुदाय अपने पेशेवर सम्मान और व्यावहारिक कठिनाइयों के खिलाफ मान रहा है। इन्हीं मुद्दों को लेकर शिक्षक संगठन ने सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए आंदोलन का रास्ता चुना है इस एक दिवसीय हड़ताल में बालोद जिले के पांचों विकासखंडों गुण्डरदेही, गुरुर, डौण्डी लोहारा, डौण्डी व बालोद ब्लॉक के सभी पदाधिकारी गण एवं बड़ी संख्या में सभी वर्गों के शिक्षक समुदाय (सहायक शिक्षक, शिक्षक व व्याख्याता) हड़ताल में शामिल रहेंगे। हड़ताल के चलते जिले के अधिकांश शासकीय स्कूलों में तालाबंदी रहने की संभावना है,जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है जिलाध्यक्ष एलेन्द्र यादव ने बताया कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी ब्लॉक अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है तथा सभी वर्गों को साधने के लिए पुरजोर प्रयास किया जा रहा है।छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अनिल दिल्लीवार ने बताया कि 17 जनवरी को होने वाले एक दिवसीय आंदोलन मुख्य चार मांगो को लेकर किया जा रहा है तथा इस आंदोलन को सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है जिसके तहत पहली मांग वेतन विसंगति दूर करवाना है जिसे सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में भी शामिल किया था लेकिन आज तक वेतन विसंगति दूर करने को लेकर कोई पहल दिखाई नहीं दे रही है,दूसरी मांग सभी एलबी संवर्ग के शिक्षकों को क्रमोन्नति प्रदान करने को लेकर है क्योंकि आज भी कई ऐसे साथी है जो 15-20 वर्षों से एक ही पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं तथा जिन्हें आज तक प्रमोशन का लाभ नहीं मिल पाया है,तीसरी मांग प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करने को लेकर है जिसमें सभी वर्गों के शिक्षक परेशान हैं क्योंकि समस्त एलबी संवर्ग की शिक्षा विभाग में संविलियन के पश्चात पुरानी सेवा शून्य कर दी गई है जिससे शिक्षकों को जो वास्तविक लाभ मिलना था वह नहीं मिल पा रहा है। तथा चौथी मांग टीईटी की अनिवार्यता को लेकर है क्योंकि टीईटी परीक्षा नौकरी में आने से पूर्व दी जाती है तथा अभी वर्तमान में कार्यरत अधिकांश शिक्षक जिस समय इस शिक्षकीय पेशे में आए उस समय तक टीईटी लागू भी नहीं हुआ था। इसी तरह VSK एप को लेकर भी शिक्षक समुदाय में रोष व्याप्त है क्योंकि इस एप को निजी मोबाइल फोन पर डाउनलोड कर उपस्थिति दर्ज करना था परन्तु वर्तमान में साइबर फ्राड को देखते हुए तथा आए दिन शिक्षकों को मोबाइल में फर्जी काल आने वाले केस को देखते हुए शिक्षक समुदाय इस एप के विरोध में है। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के जिला सचिव खिलानंद साहू ने बताया कि 17 जनवरी को होने वाले एक दिवसीय हड़ताल के संबंध में कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जा चुका है तथा शिक्षक समुदाय भी अभी से स्कूलों में आंदोलन के लिए आवेदन देना शुरू कर दिए हैं तथा ब्लॉक व जिला पदाधिकारी गण आनलाइन व आफलाइन बैठक करके सभी शिक्षकों को लामबंद कर रहे हैं इस आंदोलन को सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है तथा 17 जनवरी को पूरे जिले के स्कूलों में तालाबंदी रहेगी ऐसी संभावना दिखाई दे रही है।आंदोलन को संबंध में ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र हरमुख के साथ साथ जिला अध्यक्ष एलेन्द्र यादव, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अनिल दिल्लीवार, जिला उपाध्यक्ष धनेश यादव, जिला सचिव खिलानंद साहू, जिला कोषाध्यक्ष दयाराम चुरेन्द्र, जिला मीडिया प्रभारी हेमंत देशमुख,सह कोषाध्यक्ष शिवकुमार चौरके, जिला प्रवक्ता लालमणि साहू, संजय सेन, जिला सहसचिव नारायण साहू, जिला संगठन सचिव भोज राम सिन्हा, जिला महामंत्री लोकेंद्र यादव,चेतन गंगबेर, हेमेंद्र चन्द्रहास, जिला संगठन मंत्री गेवेन्द्र मानिकपुरी, जिला सह संगठन मंत्री पूनम चंद्राकर, डुप्ले साहू, जिला प्रचार मंत्री- अरविंद कुमार यादव,उत्कल सार्वा, जिला ब्लाक समन्वयक – लाल रघुवीर सिंह ठाकुर,डामन पटेल,खेमंत साहू,निर्मल दुबे,गिरवर निर्मलकर, प्रभुलाल सिन्हा,लोहारा ब्लाक अध्यक्ष संभव देवांगन, हेमंत साहू, दीपक पटेल, सुश्री एनुका शार्वा, मदन लाल साहू, मोहन सिन्हा, नकुल एलेन्द्र, जागेश्वर पटेल, शैलेन्द्र ठाकुर आदि उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page