सुरक्षित तरीके से चलाएं वाहन, यातायात नियमों का करें पालन, बालोद में रास्ता रोक महिला कमांडो ने की चालकों से अपील



बालोद। विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम में स्वयं सेवी महिला कमांडो अपनी महती भूमिका का 2006 से निर्वहन करते हुए आ रही है उनके कार्यों से प्रभावित होकर प्रत्येक स्तर के लोग इनका भरपूर सहयोग और समर्थन करते हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एसपी योगेश पटेल के मार्गदर्शन में जिले की महिला कमांडो अपने-अपने ग्रामों में ऐसे लोगों के घर जाकर मोटरसाइकिल वालों को हेलमेट लगाने और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाकर संतुलित वेग से वाहन चलाने हेतु प्रेरित कर रही है। इसी बात की उन्हें हिदायत दे रही है कि किसी भी प्रकार का नशापन करके गाड़ी बिल्कुल मत चलाएं। पद्मश्री शमशाद बेगम ने बताया कि उक्त संदेश देते हुए जागरूकता का यह कार्य लगातार जारी रहेगा। महिला कमांडो यह भी अपील कर रहीं हैं कि वाहन चालक सुरक्षित तरीके से वाहन चलाते हुए यातायात नियमों का पालन अवश्य करें और स्वयं भी सुरक्षित रहे। इस क्रम में नयापारा बालोद, सिवनी, खैरवाही , बोरी, जोगीभाट की महिला कमांडो टीम द्वारा बालोद में वाहन चालकों को रोककर समझाइश दिया गया। पुष्पा देशमुख जोगीभाट की कमांडो ने कहा कि हम कमांडो ये कार्य कर बहुत ही आत्म संतुष्टि महसूस करते हैं।

हमारी इस प्रकार के लोगों से प्रेरित होने से एक व्यक्ति ने भी हेलमेट सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाया तो हमारी मेहनत सफल होगी। सतरूपा खैरवाही की कमांडो ने कहा कि हमारे ट्रैफिक के पुलिस जवान हम सब लोगों की सुरक्षा के लिए कहीं कोई दुर्घटना ना हो जाए इसके लिए यातायात नियमों का पालन कराने की हर संभव प्रयास करते हैं। हमारा भी कर्तव्य है कि हम इसके साथ कदम से कदम मिलाकर सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर सिवनी की आशा एवन, भून्नी देशमुख जोगीभाट, जमुना, मान कुंवर, अहिल्या बालोद, किरण, सावित्री, हिरमा, खैरवाही, भीमेश्वरी, सरस्वती आदि महिला कमांडो का विशेष सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page