बालोद– वनांचल क्षेत्र में स्थित ग्राम किल्लेकोडा़,के पावन धरा पर कलार समाज के पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन कमलेश्वर सिन्हा ( मंडलेश्वर )डौंडी, दिल्ली मंडल के निर्देशन में संपन्न हुआ।उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओमप्रकाश गजेंद्र (संरक्षक) कलार समाज बालोद, चमन सिन्हा जिला (अध्यक्ष )कलार समाज, चंद्रहास सिन्हा (सचिव) कलार समाज, हरदेवलाल सिन्हा (कोषाध्यक्ष) कलार समाज तथा घनश्याम सिन्हा( कोष निरीक्षक) कलार समाज आदि थे। तथा अध्यक्षता कमलेश्वर सिन्हा मंडलेश्वर डौंडी मंडल ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में दिनेश सिन्हा मंडलेश्वर बालोद, मिलन सिन्हा मंडलेश्वर गुंडरदेही ,डॉक्टर कंवल सिन्हा मंडलेश्वर डौंडी लोहारा, विसरूराम सिन्हा मंडलेश्वर देवरी बंगला, श्रीमती लीला सिन्हा पार्षद चिखला कसा, निर्भय भंडारी जनपद सदस्य डौंडीलोहारा, श्रीमती हेमलता विश्वकर्मा (सरपंच )किल्लेकोडा़, डॉक्टर बी .एल. साहसी राज्यपाल पुरस्कृत (व्याख्याता ),तुलाराम सोनवानी जिला अध्यक्ष मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, गेंद लाल सिन्हा, शिक्षक फरदफोड़,दानेश्वर सिन्हा सचिव बालोद, जवाहर सिन्हा, अयोध्या प्रसाद सिन्हा, विशाल सिन्हा जिला पदाधिकारी आदि थे। कार्यक्रम का शुभारंभ माता के दरबार से कलश यात्रा के साथ हुआ, गली भ्रमण के पश्चा,त कलश यात्रा पुनः माता बहादुर के दरबार में आकर सभा के रूप में तब्दील हो गई। अतिथियों के द्वारा हमारे ईष्ट देव सहस्त्रबाहु अर्जुन भगवान, माता बहादुर कलारीन तथा छछान छाड़ू देव भगवान के तैल चित्र के पूजन अर्चना के साथ संपन्न हुआ। सबसे पहले कमलेश्वर सिन्हा जी ने संबोधित करते हुए कहा कि- पहली बार वनांचल क्षेत्र में हो रहे मिलन समारोह/ युवक यूवतियों के परिचय, अब प्रतिवर्ष अलग-अलग क्षेत्र में मिलन समारोह होना चाहिए, उक्त आयोजन से गांव के लोगों को आसानी से इसमें आमंत्रित किया जा सकता है ,जिससे युवक और युवती एक दूसरे से परिचित होकर जीवनसाथी चुन सकेंगे। तत्पश्चात चमन सिन्हा जिला अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि मैं पहले सोचता था कि वनांचल क्षेत्र में लोग आएंगे कि नहीं, लेकिन जब मंच तक पहुंचा तो पंडाल खचाखच भरा पाया, मैं बहुत खुश हुआ तभी मैंने सोच लिया कि यह कारनामा स्वजातीय बंधुओं तथा मंडलेश्वर डौंडी के द्वारा लगातार प्रयास करते रहने से संभव हो सका है। मेरी ओर से आप सबको ढेर सारी शुभकामनाएं ,इस अवसर पर श्रीमती हेमलता विश्वकर्मा (सरपं किल्लेकोडा़ ने कहा कि- इस प्रकार के कार्यक्रम में आपके समाज की वीर माता बहादुर कलारीन का हमेशा आशीर्वाद मिलता रहे, और मेरी ओर से आप सबको इस मिलन समारोह की ढेर सारी शुभकामनाएं, मुख्य अतिथि के आसंदी पर बोलते हुए ओमप्रकाश गजेंद्र संरक्षक ने कहा कि- आज की सफलता के पीछे स्वजातीय बंधुओं का हाथ रहा है, जिन्होंने कदम से कदम मिलाकर वनांचल क्षेत्र में मिलन समारोह को अपनी मंजिल तक पहुंचने में कोई कसर नहीं छोड़ी मैं उन्हें ढेर सारी साधुवाद देता हूं।

उक्त कार्यक्रम का संचालन व संपादन डॉ. बी. एल. साहसी (व्याख्याता) ने किया, उन्होंने ऐसा समां बांधा की लोग अपनी जगह से टस से मस नहीं हुए सिर्फ ताली बजाते व सुनते रहे ,और प्रातः 10:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक यह कार्यक्रम निर्बाध गति से चलता रहा, बीच-बीच में समाज के छात्र-छात्राओं के द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक नृत्य भी प्रस्तुत किया गया जिनमें- कुमारी दीक्षा, नमन सिन्हा, योगान्त कुमार, प्रेरणा एवं गौरी ,भावना, सिमरन, गर्व सिन्हा,युग सिन्हा, प्रेरणा सिन्हा, आदि प्रमुख रहे हैं। पद्मिनी के द्वारा प्रस्तुत गीत– एक बात पूछता हूं सबको भावुक कर दिया, तथा गौरी सिन्हा गजरा लगाकर नित्य की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था जिसमें -दिव्या सिन्हा, यशस्वी सिन्हा प्रथम स्थान ,डाली सिन्हा चांदनी सिन्हा द्वितीय स्थान, पद्मिनी सिन्हा, प्रिया सिन्हा तृतीय,साक्षी और अनुष्का सिन्हा चतुर्थ स्थान पर रहे ।क्त कार्यक्रम को सफल बनाने में डौंडी मंडल के -रमेश कुमार सिन्हा, ओमकार मान्धाता, धन्नु राम सिन्हा, गेंद लाल सिन्हा, शिवप्रसाद कुसुमकसा, बेबी बाई, शीतला देवी, योगिता सिन्हा
चेतन सिन्हा
योगेंद्र गांधी कुसुम कसा, सारेन्द्र कुमार ,अशोक सिं
न्हा, इंद्रजीत सिन्हा, होरीलाल सिन्हा, डॉक्टर बी. एल .साहसी, अशोक सिन्हा, अधन सिन्हा, अजय सिन्हा, पूरन सिन्हा,, आशीष सिन्हा, रूपनारायण सिन्हा, चंद्रभान सिन्हा, हेमंत सिन्हा, नेहरू सिन्हा, चुरामन सिन्हा, प्रेम सिन्हा, चंद्र कुमार ,गजेंद्र सिन्हा, नारायण ,रमहूराम, खुमान सिन्हा, भीषम सिन्हा, अनिरुद्ध सिन्हा टामिन सिन्हा, आदि का प्रमुख योगदान रहा है। इस अवसर पर जितने भी प्रतिभावान छात्र-छात्राएंआए थे उन्हें भी सम्मानित किया गया, तथा उपस्थित समस्त ग्राम प्रमुख, मंडलेश्वर, क्षेत्राधिकारीऔर मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों को भी मंडल डौंडी- दिल्ली के द्वारा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम की समापन की घोषणा हुई।
