DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सिटी प्रेस क्लब बालोद का स्थापना दिवस, विचार गोष्ठी और सम्मान समारोह अब 7 जनवरी को,स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव होंगे मुख्य अतिथि

बालोद । बालोद जिले में सिटी प्रेस क्लब बालोद का एक वृहद आयोजन क्लब के स्थापना दिवस पर होने जा रहा है। जिसमें स्थापना दिवस के साथ-साथ विचार गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम पहले 21 दिसंबर को होना था। लेकिन अपरिहार्य कारणों से आयोजन स्थगित किया गया था। जिसे अब 7 जनवरी को सुबह 11 बजे से कुर्मी भवन बालोद में रखा गया है। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का आगमन होने जा रहा है। आयोजन की अध्यक्षता सिटी प्रेस क्लब बालोद के अध्यक्ष टीकम पिपरिया करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश भाजपा महामंत्री यशवंत जैन, भारत स्काउट गाइड बालोद के जिला मुख्य आयुक्त राकेश यादव, भाजपा के जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, बालोद कलेक्टर दिव्या मिश्रा, बालोद एसपी योगेश पटेल, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, नाड़ी वैद्य एवं समाज सेवी बिरेंद्र देशमुख, जिला पंचायत बालोद के अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी मौजूद रहेंगे। आयोजन के दौरान विशेष रूप से “लोकतंत्र की रक्षा में मीडिया की भूमिका” विषय पर विचार गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में तीरंदाज रायपुर के प्रधान संपादक मयंक चतुर्वेदी और स्वदेशी 24*7 दिल्ली के प्रधान संपादक अवधेश शर्मा मौजूद रहेंगे। आयोजन की तैयारी में क्लब के सभी पदाधिकारी जुटे हुए हैं।

You cannot copy content of this page