बालोद– पीएम श्री सेजेस अर्जुन्दा में दिनांक 31 दिसंबर और 1 जनवरी को वार्षिक खेल का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती शोभा यादव मैडम द्वारा मां सरस्वती की छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसमें विद्यालय के चार हाउस अरपा, इंद्रावती, महानदी शिवनाथ हाउस के बच्चों द्वारा प्रतीक खेल में उत्साह पूर्वक भाग लिया गया। जिसमें मुख्य रूप से आलू दौड़ 100 मी ,गोला फेंक ,खुर्शीदौड़, 50 मीटर दौड़ रस्साकस्सी ,खो-खो, कबड्डी रिले रेस शामिल था जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा। वार्षिक खेल का आयोजन पीटीआई अश्विनी पटेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
पीएम श्री सेजेज अर्जुन्दा में वार्षिक खेल का आयोजन किया गया
