DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

धर्मांतरण पर आवाज उठाने वाले के ही खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला, हिंदू संगठन के लोगों ने जताया आक्रोश

अवैध प्रार्थना सभाओं को बंद कराए प्रशासन,शांति समिति की बैठक में हिंदू संगठन ने कहा- धर्म बदलने वाले चर्च जाए घरों को चर्च न बनाए

बालोद :- जिले के गुण्डरदेही क्षेत्र में लगातार धर्मांतरण व मतांतरण करने वालों घरों में गैर कानूनी तरीके से अवैध प्रार्थना सभा संचालित करने वालों के खिलाफ आवाज उठाने वाले बजरंग दल के जिला सह संयोजक स्वप्निल शर्मा, नगर संयोजक पंकज साहू और विजय ढीमर के ऊपर रनचिराई थाना प्रभारी के द्वारा 126,135 (3)170 धारा के तहत कार्यवाही करने को लेकर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल संगठन ने नाराजगी जताई है। जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने इस कार्यवाही को हिंदुत्व को लेकर कार्य करने वाले युवाओं को प्रशासन के द्वारा दबाने और मतांतरण को बढ़ावा देने वाले विधर्मियों को संरक्षण देने और उनका मनोबल बढ़ाने वाला निर्णय बताते हुए कहा कि गुण्डरदेही क्षेत्र के बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के नाम से एक नोटिस जारी किया गया है व 20 तारीख को अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होने कहा गया है, जो बेहद ही निंदनीय है और जिला विहिप सहित सभी सनातनी, सर्व हिन्दू समाज इस अनैतिक कार्यवाही की कड़ी निंदा करता है। विहिप संगठन के जिला पदाधिकारियों के अनुसार गुण्डरदेही क्षेत्र के कई स्थानों पर मिशनरियों के द्वारा गलत तरीके से घरों में लोगों को इकठ्ठा कर अवैध प्रार्थना सभा और चंगाई सभा का संचालन कर हिंदू धर्म समाज को कमजोर करने बांटने की कोशिश किया जा रहा है, जिसे हिन्दू समाज एवं सनातनी प्रेमियों की दी गई सूचना पर संगठन से जुड़े युवा संबंधित पुलिस थाना एवं अधिकारियों को सूचना देकर इस अनैतिक कार्य को बंद कराने का काम करते आ रहे हैं। सूचना पर जिले की पुलिस ने कई स्थानों पर कार्यवाही कर भिलाई दुर्ग सहित अन्य स्थानों से आए पास्टर की गिरफ्तारी भी की थी। इसी प्रकार क्षेत्र के चाराचार में भी इस प्रकार के कार्य संचालित हो रहे थे जिसकी सूचना पुलिस को देकर युवा मौके पर गए थे। उसी बात को लेकर अपराध दर्ज कर दिया गया है। जबकि मौके स्थल पर मौजूद पास्टर सतीश साहू के द्वारा हाल ही में हिंदू धर्म ग्रंथों व देवी देवताओं को लेकर अनर्गल टिप्पणी किया गया है। जिसके ऊपर आज तक कोई कार्यवाही नहीं किया गया है। हिंदू
संगठन पदाधिकारियों ने इस कार्यवाही में रनचिराई थाना प्रभारी पर मामले में दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया व कहा कि शांति के साथ कानून को सूचना देकर हिंदू धर्म विरोधी लोगों को पकड़वाने के चलते पुलिस ने यह कार्यवाही की है। जो गलत है। गुण्डरदेही क्षेत्र में पूर्व में स्थानीय पुलिस व प्रशासन ने मिशनरियों के गलत कार्यों को रोका व गिरफ्तार किया जिससे यह स्पष्ट हैं कि क्षेत्र में हिंदू विरोधी गतिविधियों का संचालन बड़े स्तर पर चल रहा है। बावजूद ऐसे कार्यों को बंद कराने की जगह युवाओं को टारगेट कर अपराध दर्ज करना सही नहीं। एक तरफ जिला प्रशासन शांति समिति की बैठक कर धर्मांतरण जैसे विषयों को लेकर शांति की पहल कर रहा वही दूसरी तरफ हिंदू संगठन के लोगों पर कार्यवाही करने की घटना से हिंदू समाज को उग्र करने का काम भी किया जा रहा है। जो सही नहीं है। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला बालोद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, नीलेश श्रीवास्तव, ममता यदु, जिला मंत्री पोषण बनपेला, कोषाध्यक्ष राजेश सोनी, सह मंत्री मोनू सोनवानी, उमेश सेन, प्रेम शुक्ला, कैलाश साहू, जिला मातृशक्ति संयोजिका सत्या साहू, पूजा जैन, जितेंद्र सहाड़ा, बजरंग दल जिला संयोजक प्रदीप मिनपाल, फागुराम सिन्हा, मुरली साहू, बोधन भट्ट, परस साहू सहित अन्य संगठन नेताओं ने पुलिस प्रशासन से पास्टर सतीश साहू को गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।

You cannot copy content of this page