DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पुरुर मंडाई 7 जनवरी को एवं मानसगान सम्मेलन 9 और 10 जनवरी को

गुरूर। ग्राम पुरूर (मिर्रिटोला) का मंडाई 7 जनवरी बुधवार को आयोजन किया गया है, एवं रात्रिकालीन मनोरंजन के लिए छत्तीसगढ़ी लोक सांस्कृतिक कला मंच सोनहा बादर ग्राम चिटौद, जिला बालोद, का कार्यक्रम रखा गया है। साथ ही दिनांक 9 एवं 10 जनवरी को छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय भव्य मानसगान सम्मेलन का कार्यक्रम मौली माता प्रांगण में रखा गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिले के ख्याति प्राप्त मानस मंडली अपना प्रस्तुति देंगे। प्रथम दिवस 9 जनवरी शुक्रवार को राज मानस परिवार आमदी धमतरी, गंधर्व मानस परिवार भैसमुंडी भानुप्रतापपुर, चेतना बालिका मानस परिवार नवागांव कुरूद, स्वंतः सुखाय मानस परिवार छुईहा राजिम, मंगल माधुर्य महिला संकीर्तन मानस परिवार चिखली गरियाबंद, श्री मधु मारुति मानस परिवार गोजी राजिम, एवं द्वितीय दिवस दिनांक 10 जनवरी शनिवार को वंदना मानस परिवार खैरागढ़, सुर समागम मानस परिवार मौलीपारा उतर बस्तर कांकेर, शिवप्रिया संपूर्ण बालिका मानस परिवार रुआतला राजनांदगांव, नूतन मानस परिवार टोकरो रायपुर, साधना सरगम महिला मानस परिवार बेहड़ाबुड़ा गरियाबंद, महतारी के मया मानस परिवार आरीकोनरी डोंगरगांव की संगीतमय प्रस्तुति होगी। यह जानकारी ग्राम के ग्राम पटेल कीर्तन राम माला, कमलदेव साहू, अरुण कुमार प्रजापति ने दिया।

You cannot copy content of this page