स्कूली बच्चों का निबंध लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता, एनसीसी/स्काउड गाईड के बच्चों की सहभागिता, लर्निंग लायसेंस शिविर, नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच जैसे विविध कार्यक्रमों का इस सड़क सुरक्षा माह मे किया जाना है आयोजन।
बालोद– जिले में ‘‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’’ का शुभारंभ कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं नगर पालिका अध्यक्ष बालोद द्वारा किया गया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार प्रत्येक जिला इकाई में दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक यातायात सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जाना है। सड़क सुरक्षा माह के प्रथम दिवस 01.01.2026 को कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं नगर पालिका अध्यक्ष बालोद द्वारा यातायात माह का शुभारंभ किया गया है, साथ ही यातायात जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जिला पुलिस बल बालोद के अधिकारी/कर्मचारीयों द्वारा आम जनों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हेलमेट रैली निकालकर शहर भ्रमण किया गया है।

इस अवसर पर सड़क सुरक्षा मितानों को सड़क सुरक्षा बिल्ला वितरित कर लोगों में सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। अतिथियों द्वारा सेल्फी विथ हेलमेट की थीम पर हेलमेट पहनकर सेल्फी लेकर लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन करने का संदेश दिया गया। यातायात सड़क सुरक्षा माह 2026 के दौरान विविध कार्यक्रम जैसे स्कूली बच्चों का निबंध लेखन/चित्रकला/स्लोगन प्रतियोगिता, स्काउड गाईड के बच्चों के साथ गुलाब फुल भेंट कार्यक्रम, वाहन चालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच, स्कूली बसों/एंबुलेंस का चेकिंग शिविर, लर्निंग लायसेंस शिविर, गुड सेमेरिटन्स का सम्मान जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इस अवसर पर श्रीमति मोनिका ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद, श्री चंद्रकांत कौशिक अपर कलेक्टर, श्री अजय किशोर लकड़ा अपर कलेक्टर, शश्रीमति प्रतिभा चौधरी नगर पालिका अध्यक्ष बालोद, पदमश्री शमशाद बेगम (महिला कमांडो संरक्षक), श्री बोनीफॉस एक्का उप पुलिस अधीक्षक बालोद, श्री देवांश सिंह राठौर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), श्रीमति चित्रा वर्मा नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा, श्री नुतन कंवर एसडीएम बालोद, श्री चंद्रेश कुमार ठाकुर जनसंपर्क अधिकारी, श्रीमति रेवती वर्मा रक्षित निरीक्षक, श्री रविशंकर पाण्डेय प्रभारी यातायात, श्री शिशुपाल सिन्हा थाना प्रभारी बालोद, श्री दिनेश कुर्रे थाना प्रभारी अजाक, श्री मनीष शेण्डे थाना प्रभारी पुरूर, श्री धरम भुआर्य साइबर सेल प्रभारी बालोद एवं बालोद पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी, बड़ी संख्या में महिला कमांडो, एनएसएस/एनसीसी के स्कूली छात्र एवं अन्य गण मान्य नागरिक उपस्थित रहें।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के द्वितीय दिवस आत्मानंद स्कूली बच्चों द्वारा ‘‘जागरूकता रैली’’ निकालकर लोगो को हेलमेट-सीट बेल्ट लगाने दिया गया संदेश, यातायात जागरूकता रथ के माध्यम से झलमला, पाररास, पड़कीभाठ, उमरादाह, बघमरा, दल्ली चौक हॉट बजारों में सड़क सुरक्षा पाम्पलेट वितरण कर आम जनों को किया गया जागरूक

तायात प्रभारी निरीक्षक श्री रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में जिले में ‘‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’’ (दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक) यातायात सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में द्वितीय दिवस दिनांक 02.01.2026 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल बालोद के स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ यातायात कार्यालय बालोद के सामने से हेलमेट-सीट बेल्ट जागरूकता रैली निकाल कर शहर भ्रमण किया गया इस जागरूकता रैली के माध्यम से आम जनों को यातायात नियमों का पालन करने हमेशा हेलमेट-सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने का संदेश देते हुए जागरूक करने का प्रयास किया गया है। द्वितीय दिवस झलमला, पाररास, पड़कीभाठ, उमरादाह, बघमरा, दल्ली चौक में यातायात जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा पाम्पलेट वितरण किया गया, सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया एंव सड़क सुरक्षा संबंधी पाम्पलेट का वितरण कर लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का स्वंय पालन करने साथ ही अपने प्रियजनों एवं अन्य व्यक्तियों को भी यातायात नियमों के पालन करने के लिए प्रेरित किया गया है। आम जनो एवं वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। यातायात सड़क सुरक्षा माह के दौरान मेला मंडाई में जागरूकता कार्यक्रम, समझाईश अभियान एवं वाहन चेकिंग अभियान बालोद पुलिस द्वारा लगातार जारी रहेगा। यातायात पुलिस बालोद आम नागरिकों से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करे, रात्रि में वाहन चलाते समय अपर डिपर का प्रयोग करे, मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करे, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे।
