DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सच्चे समाजसेवी बने संजय बैस, वादे के अनुसार पहले चरण में 60 लोगों को नेत्र ऑपरेशन के लिए ले गए रायपुर

बालोद- पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस के द्वारा अपने पिताजी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनके स्मृति में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के साथ विशाल नेत्र शिविर का भी आयोजन किया गया था। भागवत कथा के समाप्ति के अंतिम दिन बैस परिवार के द्वारा विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया । इस नेत्र जांच शिविर में 695 लोगों का नेत्र परीक्षण हुआ जिसमें 270 लोगों को चश्मा वितरण किया गया था तथा 168 लोगों को ऑपरेशन के लिए डॉक्टर के द्वारा चिन्ह अंकित किया गया था । नेत्र सर में दवाई भी निशुल्क बांटी गई थी । संजय बैस ने बताया कि अपने वादे के अनुसार 168 लोगों को दो बार में 60 -60 तथा अंतिम बार 48 लोगों को आपरेशन के लिए रायपुर ले जाया जाएगा । जिसकी प्रथम कड़ी में सोमवार को 60 लोगों को रायपुर ले जाया गया है ।

सभी को परिचय पत्र पहनाया गया है। साथ ही उन्होंने ने बताया कि सभी का अस्पताल एवं आने-जाने का खर्चा ,भोजन की व्यवस्था भी उनके द्वारा की जाएगी । नेत्र शिविर का आयोजन गणेश विनायक अस्पताल रायपुर के सहयोग से किया गया था । ऑपरेशन के लिए जाने वाले दल को संजय बैस के माता जी श्रीमती कमला बैस ने हरी झंडी दिखाकर सफल ऑपरेशन की कामना कर विदा किया । लोगों ने कहा की वास्तव में संजय बैस के द्वारा किया गया कार्य एक सराहनीय काम है क्योंकि 695 लोगों का नेत्र परीक्षण करायना, 270 लोगों को चश्मा वितरण के साथ निशुल्क दवाई एवं 168 लोगों को ऑपरेशन कराना, कोई छोटी-मोटी बात नहीं है । उनके द्वारा 60 लोगों को ऑपरेशन के लिए रायपुर ले जाया गया है। कुसुमकसा एवं आसपास के लोगों के द्वारा संजय बैस के द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की ।

You cannot copy content of this page