DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

घीना में हल्बा हल्बी समाज ने मनाया शक्ति दिवस

बालोद। घीना (अर्जुन्दा) में अखिल भारतीय हल्बा, हल्बी समाज ग्राम घीना के सामाजिक बन्धुओ द्वारा शक्ति दिवस का आयोजन कर माँ दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना कर अपने सामाजिक संगठन को मजबूत करने का संकल्प ध्वजतले लिया गया। ध्वजारोहण कर अपने समाज उत्थान पर संगठन को भली भांति सँवारने का आव्हान समाज के नेतृत्व कर्ताओं ने प्रयास किया। शिक्षा, धार्मिक, समाजिक व रहने संबन्धी बात रखे।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कुंवर सिंह निषाद, अध्यक्षता श्री गुलशन चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य बालोद, विशेष अतिथि श्री नरोत्तम रावटे ब्लॉक अध्यक्ष अखिल भारतीय आदिवासी हल्बा हल्बी समाज, श्री कोदू राम दिल्लीवार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी, श्री हिंसा राम भुआर्य सर्किल अध्यक्ष, श्रीमती प्रणिका जैन सरपंच ग्राम पंचायत घीना, श्री कैलाश सिन्हा उपसरपंच, श्री सुखी राम पटेल ग्राम पटेल, श्री राजेन्द्र यादव, श्री डालचंद जैन, श्री खम्हन साहू, श्री गुहा राम पटेल, श्री कालूराम सिन्हा, डॉक्टर आई के पटेल, एवं समस्त पंच गण उपस्थित रहे। अंत मे समस्त ग्रामवासियों को प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया, उक्त जानकारी रूपसिंह रावटे ने दी।

You cannot copy content of this page