DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नगर पालिका बालोद में सुशासन दिवस के अवसर पर ’सुशासन शिविर’ का हुआ आयोजन

बालोद-भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर अटल परिसर के समीप ’सुशासन शिविर’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा जय स्तंभ चौक स्थित अटल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण हेतु उल्लेखनीय योगदानों का स्मरण भी किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी, उपाध्यक्ष श्री कमलेश सोनी, नगर पालिका परिषद बालोद के पूर्व अध्यक्ष श्री राकेश यादव, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख, श्री केसी पवार, श्री अमित चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में आम नागरिकगण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page