DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मुंबई के प्रख्यात मोटिवेशनल स्पीकर ई.वी. गिरीश भाई का उद्बोधन 26 से बालोद में

बालोद– अपनी जिंदगी को खुशनुमा बनाने के लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय आत्मज्ञान भवन आमापारा बालोद में मुंबई के प्रख्यात मोटिवेशनल स्पीकर, लाईफ कोच एवं कार्पोरेट ट्रेनर प्रोफेसर ई.वी. गिरीश भाई जी का आगमन हो रहा है। वर्तमान समय वे मुम्बई में रहकर मानव जीवन में सद्गुणों की धारणा के लिए देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों में अपने प्रेरणादायी उद्बोधनों द्वारा ईश्वरीय सेवाएं कर रहे है। प्रतिभावान मोटिवेशनल स्पीकर, लाईफ कोच एवं कार्पोरेट ट्रेनर हैं तथा उनकी अनोखी शैली और प्रेरित करने की क्षमता उनको विभिन्न उद्योगों और संस्थानों में लोकप्रिय बनाती है। देश के अनेक नामी ग्रामी संस्थाओं जैसे इसरो, नाबार्ड, भारतीय सेना-आसाम राईफल्स, रिलायंस इन्डस्ट्री, टाटा इंस्टीट्यूट, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, विभिन्न युनिवर्सिटीज, आई.आई.एम. जैसे अनेक संस्थाओं में अलग-अलग विषयों पर व्याख्यान दिए है। उन्होंने बी.कॉम में स्नातक तथा मार्केटिंग और फाइनेंस में एमबीए की उपलब्धियां प्राप्त की है। एक प्रतिभाशाली एवं उच्च श्रेणी के वक्ता के रूप में विख्यात है। उनको हिन्दी, अंग्रेजी व मलयालम भाषा का ज्ञान है। टीवी के अनेक चैनलों पर उनके व्याख्यान समय प्रति समय प्रसारित होते रहते है 1000 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में व्याख्यान दिये है। अनेक संस्थाओं ने उन्हें सम्मानित किया है। उनका बालोद में कार्यक्रम 26 से 30 दिसंबर तक संध्या 6ः30 से 8 बजे तक ब्रह्माकुमारीज के बाजू वाला मैदान (किलकारी बगीचा), कॉलेज रोड, बालोद में होने वाला है। जिसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही है। ब्रह्माकुमारीज संचालिका बी.के. विजयलक्ष्मी दीदी ने बालोद एवं बालोद क्षेत्र के आस-पास के गांव वासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ जरूर उठाए। यह कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क है, परंतु रजिस्ट्रेशन जरूरी है। इसके लिए कार्यक्रम के आधा घंटा पहले आकर रजिस्ट्रेशन जरूर कराए।

You cannot copy content of this page