DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्राम ओड़ारसकरी में 27 दिसंबर को मंडाई महोत्सव का आयोजन

अंडा/ बालोद। ग्राम ओड़ारसकरी में परंपरागत मंडाई महोत्सव का आयोजन दिनांक 27 दिसंबर 2025 को किया जा रहा है। इस अवसर पर ग्राम में धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण रहेगा और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल होंगे। मंडाई महोत्सव को लेकर ग्रामवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। इस अवसर पर तुलसी माला नाच पार्टी, कचांदुर (गुंडरदेही) द्वारा पारंपरिक लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। दिनांक 28 दिसंबर 2025 को रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में आसपास के गांवों की टीमें भाग लेंगी। इस संबंध में ग्राम पंचायत ओड़ारसकरी के सरपंच अनिल सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडाई ग्राम की पुरानी परंपरा है, जिसे हर वर्ष श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से मंडाई में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

You cannot copy content of this page