DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डीएमएफ से विभिन्न वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगवाने राकेश यादव ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन

बालोद– बालोद नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 01, 02, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19 एवं 20 में स्ट्रीट लाइटे लगाने के लिए जनसेवक राकेश यादव ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया है उन्होंने बताया कि ये सभी वार्ड भारी आबादी वाले क्षेत्र हैं। इन वार्डों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में आम नागरिकों के साथ-साथ विभिन्न कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का कॉलेज समय में नियमित आवागमन होता है। वर्तमान में उपरोक्त वार्डों में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं होने के कारण संध्या एवं रात्रिकाल में अत्यधिक अंधेरा रहता है। परिणामस्वरूप कॉलेज आने-जाने के समय कई बार दुर्घटनाएँ घटित हो चुकी हैं तथा भारी आबादी एवं बढ़ते यातायात दबाव के कारण इन क्षेत्रों में दुर्घटनाएँ लगातार होती रहती हैं, जिससे नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। स्ट्रीट लाइट के अभाव में पैदल यात्रियों, साइकिल सवारों एवं वाहन चालकों को आवागमन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जो जनसुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत चिंताजनक है। सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट स्थापना के लिए अनुमानित लागत 9.90 लाख रुपये प्रति वार्ड के हिसाब से मांग की गई है। जनहित, छात्र सुरक्षा एवं नगर सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिला खनिज न्यास (DMF) मद से बालोद नगर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 01, 02, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19 एवं 20 में स्ट्रीट लाइट स्थापना कार्य को स्वीकृत करते हुए आवश्यक प्रशासनिक एवं वित्तीय अनुमति प्रदान करने की मांग कलेक्टर से की गई है।

You cannot copy content of this page