DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हाईकोर्ट अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला युवा मोर्चा में पुनः प्रदेश पदाधिकारी नियुक्त, प्रदेश सह प्रमुख विधि एवं तकनीक बनाए गए

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव की अनुशंसा पर की गई है। जिसमें उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला को पुन: प्रदेश पदाधिकारी बनाया गया है। उन्हे प्रदेश सह प्रमुख विधि एवं तकनीक नियुक्त किया गया है। पार्टी के विधिक मामलों में लगातार सक्रिय रहे अंजिनेश ने पार्टी संगठन के सभी नेताओं के प्रति आभार जताते हुए पार्टी हित में और ज्यादा सक्रियता से काम करने का विश्वास दिलाया है। ज्ञात हो कि रायपुर निवासी श्री शुक्ला इससे पहले भाजयुमो टीम में प्रदेश सहप्रभारी – शासकीय योजना स्वाध्याय मण्डल और उससे पूर्व आरएसएस एवं संघ के विभिन्न अनुसांगिक संगठन के विधि प्रमुख रहे हैं। उनकी नई नियुक्ति पर उनके शुभचिंतको भाजयुमो और भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है।

You cannot copy content of this page