नशामुक्ति, साइबर क्राइम और सोखता अभियान को लेकर दिया कमांडो को प्रशिक्षण



बालोद। ग्राम एवं शहर स्तर की तेजतर्रार कर्मठ महिलाओं को चिन्हित कर स्वयं सेवी महिला कमाण्डों बनाया गया है। जो 2006 से जन कल्याण कारी कार्यों में अपनी सेवाएं देते हुए आ रही है। विगत दिनों रिसोर्स सेन्टर गुंडरदेही में 400 महिला कमांडो का प्रशिक्षण कार्यशाला हुई। जिसमें नशामुक्ति, साइबर क्राइम से बचाव और घर का पानी गलियों में ना बहने दें उक्त विषय पर पद्म श्री शमशाद बेगम के द्वारा महिला कमांडो की प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उन्हें रात्रि कालीन गश्त करने सावधानी बरतने तथा अप्रिय पटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने कहा। किसी भी प्रकार के लालच में नहीं आने, मोबाइल में आने वाले लुभावने मैसेज को तत्काल डिलीट करने, प्रलोभन में बिल्कुल नहीं आने हेतु आम लोगों को जागरूक करते हुए स्वयं भी सर्तक रहने की सलाह दिया गया। गाँव घर में पानी गलियों पर बहता रहता है ऐसे घरों में जाकर उन्हें निकासी द्वार पर सोखता गड्ढा बनाने हेतु प्रेरित करने की सलाह देकर गांधीवादी तरीके से कार्य पूर्ण करने की विधि बतलाया गया। इस अवसर पर दुर्ग संभाग आईजी रामगोपाल गर्ग, एसपी योगेश पटेल के प्रयासो से बीएसपी राजहरा द्वारा प्रदान किए गए बड़े सर्च टार्च 36 ग्रामों की महिला कमाण्डों को वितरित किया गया। जो उनके रात्रि कालिन गस्त में बहुत ही उपयोगी साबित होगा। सरिता कंवर महिला कमाण्डों ने कहा कि यह प्रशिक्षण हम लोगों की बहुत अच्छा और कार्यों में सहायक होगा। आज हमें रात्रि कलिन गस्त हेतु टॉर्च मिला। इसके लिये हम लोग पुलिस विभाग और बीएसपी का बहुत बहुत धन्यवाद करते है।

You cannot copy content of this page