DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नवनियुक्त जिला प्रभारी एवं विधानसभा प्रभारियों का हुआ स्वागत अभिनंदन, विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुटने दिए गए निर्देश

बालोद। नवनियुक्त जिला प्रभारी एवं विधानसभा प्रभारियों का जिले में प्रथम आगमन हुआ। जिला भाजपा कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया। नियुक्ति के पश्चात जिला कार्यालय में संयुक्त परिचयात्मक बैठक आयोजित हुई, जिसमें महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्रों पर दीप प्रज्वलन कर हुई। संपूर्ण संचालन महामंत्री राकेश छोटू यादव ने किया। जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, जिला प्रभारी संध्या परधनिया, विधानसभा प्रभारी दीपक म्हस्के एवं चंदूलाल साहू का भाजपा दुपट्टा एवं फूलमाला से स्वागत किया। प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने सभी प्रभारियों का राजनीतिक परिचय कराया। उन्होंने बताया कि ये सभी कठिनाइयों का सामना कर इस मुकाम तक पहुंचे हैं। जैन ने कार्यकर्ताओं से कहा कि इनसे प्रेरणा लें, ये जीरो से शुरू कर पार्टी एवं देश सेवा में लगे हैं। संध्या परधनिया ने कहा कि चुनाव की तैयारी अभी से शुरू करें, जैसे घर बनाने में समय लगता है। 2028 के तीनों विधानसभा चुनाव जीतने का लक्ष्य रखें, वरिष्ठ कार्यकर्ता, युवा, महिला मोर्चा को बैठकें बुलाएं। कार्य बांटकर पार्टी मजबूत करें। दीपक म्हस्के ने कहा कि लोकप्रियता से नहीं, संगठन की बूथ-स्तरीय सक्रियता एवं मैनेजमेंट से चुनाव जीतते हैं। जातिगत समीकरण, बूथ फोकस एवं रणनीति पर काम करें। कमर कसकर तैयार हों। चंदूलाल साहू ने कहा प्रदेश में भाजपा सरकार है, लेकिन बालोद के तीनों विधानसभा खाली है। बूथ मजबूत करने एवं पिछली चूकों पर चर्चा करें। सभी की जिम्मेदारी है सुधार लाना। जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने जिले की विस्तृत जानकारी एवं आंकड़े प्रस्तुत किए। इस बैठक में प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, राज्य वनोपज उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, अभिषेक शुक्ला (प्रदेश समिति सदस्य एवं बिलासपुर संभाग सह-प्रभारी), जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, वीरेंद्र साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, पवन साहू, महामंत्री राकेश छोटू यादव एवं सौरभ लूनिया, जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, तोरण साहू, ठाकुर रामचंद्राकर, कौशल साहू, टिनेश्वर बघेल, भुनेश्वरी ठाकुर, सुरेंद्र देशमुख, प्रेम साहू, चंद्रलता साहू, पूजा मोंटी यादव, निशा योगी, हरीश कटझरे, जितेंद्र साहू, कांति सोनबरसा, मुकेश कौडो, पुरुषोत्तम चंद्राकर, प्रमोद जैन, प्रदीप साहू, कुंतीबाई देवांगन, लाल नरेंद्र सिंह टेकाम, कमलेश सोनी, मनोज दुबे, कांति सोनेश्वरी, लक्ष्मी साहू, प्रभा नायक, चुन्नी मानकर, चंद्रिका गंजीर, तेजराम साहू, कुंती सिंन्हा, राजू रावटे, नेहा उपाध्याय, दुर्गानंद साहू, नीतीश मोंटी यादव, त्रिलोकी साहू, अश्वनी यादव, होरीलाल रावटे, राजेश दसोडे, विनोद जैन, कमल पनपालिया, अमित चोपड़ा, अरुण साहू, धर्मेंद्र साहू, टुकेश्वर पांडे, खेमलाल देवांगन, कुसुम शर्मा, उत्तर धीरेंद्र रुपेश नायक, युवराज मारकंडे, प्रकाश सिंन्हा, कुलदीप साहू, विश्वास गुप्ता, सुरेश साहू, अकबर तिगाला, कृतिका साहू, विकास साहू, आदित्य पिपरे, दुर्जन साहू, दानेश्वर मिश्रा, रामसहाय साहू, चंद्रहास देवांगन, संजय साहू, नरेंद्र सोनवानी एवं जिले के समस्त पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा-प्रकोष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page