DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

2 एकड़ खेत में धान की खड़ी फसल में लगी आग, सब स्वाहा, भोथली की घटना

बालोद। बालोद ब्लाक के ग्राम भोथली में श्रवण निषाद नामक किसान के दो एकड़ खेत की खड़ी धान की फसल जलकर राख हो गई। धान की फसल पककर तैयार थी। पर कटाई नहीं हुई थी। घटना शनिवार को दोपहर ढाई से 3 बजे के बीच की है। कुछ दूर दूसरे खेतों में काम कर रहे जगन्नाथपुर के किसानों ने दूर से आग जलते हुए देखा तो उन्हें लगा कि कोई पैरा जलाया होगा। बाद में पता चला कि खड़ी फसल धान में ही आग लग गई है और सब कुछ जल गया है। चर्चा है कि पास की ही खेत वाले जगन्नाथपुर के किसान द्वारा अपने खेत में धान कटाई के बाद बचे हुए पराली/पैरा को जलाया गया था। जिसकी आग फैलते फैलते पड़ोसी के खेत तक पहुंच गई। जहां खड़ी धान की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान ने मामले की सूचना पुलिस और राजस्व विभाग को दी है। मुआवजे की मांग के साथ-साथ मामले की जांच कर आग लगाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

You cannot copy content of this page