DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्राम भिरई में फुटकर व्यापारी के गोदाम से 200 कट्टा धान जब्त

गुरूर। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य के अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार बालोद जिले में धान की अवैध खरीदी बिक्री पर रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु राजस्व, खाद्य, कृषि उपज मंडी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा थोक एवं फुटकर व्यापारियों के घरों, दुकानों एवं गोदामों की सघन जाँच कर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा भी स्वयं थोक एवं फुटकर व्यापारियों के घरों, दुकानों एवं व्यापारियों की जाँच कर उनके पास धान खरीदी हेतु जारी किए गए अनुज्ञप्ति आधार पर अधिक धान की मात्रा पाए जाने पर धान जब्त करने की कार्रवाई कर रहे हैं। इसके अंतर्गत गुरुवार को कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने गुरूर विकासखण्ड के ग्राम भिरई में फुटकर व्यापारी श्री शरद सिन्हा के गोदामों का निरीक्षण कर व्यापारी द्वारा अपने गोदाम में रखे गए अवैध धान को जब्त कराने की कार्रवाई की गई। कलेक्टर एवं अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान फुटकर व्यापारी श्री शरद सिन्हा के गोदाम में लगभग 80 क्विंटल धान पाया गया। उल्लेखनीय है कि फुटकर व्यापारियों को धान खरीदी हेतु जारी किए गए अनुज्ञप्ति के अनुसार उन्हें केवल 10 क्विंटल धान खरीदी की पात्रता है। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने फुटकर द्वारा श्री शरद सिन्हा के गोदाम में लगभग 80 क्विंटल धान प्राप्त होेने पर उक्त सभी धान को जब्त करने के निर्देश दिए। मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों ने धान जप्ती कार्रवाई सुनिश्चित कर कोटवार की अभिरक्षा में फुटकर व्यापारी शरद सिन्हा को सुपुर्द किया गया। अधिकारियों ने कोटवार को जब्त किए गए धान की सतत निगरानी के निर्देश भी दिए। इस मौके पर जिला खाद्य अधिकारी श्री तुलसी ठाकुर एवं जिला विपणन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page