DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

देवारभाट में आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंची एबीईओ उमा ठाकुर

बालोद। एबीईओ उमा ठाकुर द्वारा ,गुरुवार को हाई स्कूल देवारभाट में कक्षा 10 वी के 10 कमजोर बच्चो को उपचारात्मक शिक्षण देने, सभी बच्चों को डाउट कॉपी बनाने और मेंटर शिक्षक नियुक्त , उनको डाउट क्लियर करने निर्देश दिया गया। बच्चों द्वारा अपना-अपना लक्ष्य बनाया गया है एवं दीवाल पर चश्पा भी किया गया है। मेरा लक्ष्य मेरा अभिमान दीवार पर किया गया देखा गया। टॉपर बच्चों का उत्तर पुस्तिका दिखाने एवं उस पर अधिक से अधिक अभ्यास करने फोकस करने निर्देश दिया गया। कक्षा में बच्चों को ब्लूप्रिंट वितरण कर दिया गया है। जिससे बच्चे अधिक से अधिक, उस इकाई पर गहन अध्ययन कर, मेरिट में स्थान ला सके। शिक्षकों के साथ एक मीटिंग रखकर उनका विषय अंतर्गत आने वाली समस्याओं एवं बच्चों को आने वाली समस्याओं को देखते हुए उन पर कार्य करने का निर्देश दिया गया।

तथा प्राथमिक शाला देवारभाट मे जिला FLN प्रभारी श्री उत्तम साहू एवं विकासखंड प्रभारी FLN श्री भूषण लाल सिन्हा द्वारा कक्षा 2री एवम 3री के बच्चों का हिंदी और गणित के सेम्पल आंकलन किया जा रहा है। आंकलन के दौरान संकुल शैक्षिक समन्वयक लाल रघुवीर सिंह ठाकुर संकुल देवारभाट भी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page