DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भगवान रूपी ग्राहको को किया गया गीता जयंती पर गीता वितरण

बालोद – भगवान श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र मैदान में अर्जुन को दिव्या गीता ज्ञान दिया, पूर्व बजरंग दल जिला संयोजक उमेश कुमार सेन विश्व हिंदू परिषद जिला सह मंत्री ने (अपने दुकान रुद्र सैलून जेंट्स पार्लर मधु चौक बालोद) में आने वाले भगवान रूपी ग्राहको को गीता जयंती के अवसर पर गीता वितरण किया। 1/12/24 को दुकान की भव्य शुभारंभ इसी दिन किया गया था। उमेश सेन ने कहा कि सनातन धर्म में गीता दिवस का महत्व है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र में अर्जुन को ‘श्रीमद्भगवद्गीता’ का दिव्य ज्ञान दिया था, जो धर्म, कर्म और जीवन के गूढ़ रहस्यों को समझाता है। यह दिन मोक्षदा एकादशी पर मनाया जाता है, जो एक पवित्र दिन है और इसे भक्ति, आत्मनिरीक्षण, और गीता के शाश्वत संदेशों को अपनाने के लिए समर्पित किया जाता है। यह दिन भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को युद्धभूमि में दिए गए उपदेशों की स्मृति के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी (मोक्षदा एकादशी) को मनाया जाता है, जो शुभ और महत्वपूर्ण मानी जाती है।
धार्मिक और दार्शनिक ग्रंथ: श्रीमद्भगवद्गीता को ईश्वर की वाणी माना जाता है, जिसमें कर्म योग, ज्ञान योग, भक्ति योग और आत्मा का निरूपण है, जो जीवन के हर पहलू में मार्गदर्शन करता है। उमेश सेन के द्वारा करीब 50 ग्राहकों को गीता पुस्तिका वितरित की गई।

You cannot copy content of this page