गीता जयंती गीता की प्रतियां बांटी गई



बालोद – मोक्षदा एकादशी श्री गीता जयंती के अवसर पर गुरु बालक दास शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गोडे़ला में शिक्षिका प्रतिभा त्रिपाठी ने अपने विद्यालय के कक्षा आठवीं के बच्चों को श्रीमद् भागवत गीता पुस्तक भेट की। साथ ही बच्चों को कक्षा आठवीं के संस्कृत के गीता गंगोद्गगम के श्लोक व भावार्थों को बताते हुए गीता जयंती मनाई जाने के बारे में जानकारी दी गई |प्रतिभा त्रिपाठी के द्वारा विभिन्न जयंती व अवसरों पर बच्चों को धार्मिक ग्रंथो की जानकारी प्रदान की जाती है, उन्होंने यह पुस्तक पुस्तकालय को भी प्रदान की। जिससे बच्चे समय रहते हुए हमारे धार्मिक ग्रंथो की जानकारी प्राप्त कर सकें। इस उद्देश्य से उन्होंने कक्षा आठवीं के नवंबर माह के 100% उपस्थिति के बच्चों को गीता की पुस्तक उपहार स्वरूप प्रदान की। शिक्षिका की इस पहल पर शाला के प्रधान पाठक रमेश कुमार हिरवानी के द्वारा उनके द्वारा किए गए कार्य की सराहना की गई।

You cannot copy content of this page