DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद जिला कांग्रेस के दोबारा अध्यक्ष बने चंद्रेश हिरवानी, समर्थकों में खुशी की लहर

बालोद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा छत्तीसगढ़ में 41 जिला कांग्रेस के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है जिसमें बालोद जिले में कांग्रेस ने पुनः चन्द्रेश हिरवानी के नाम पर भरोसा जताया है। अक्टूबर माह में संपन्न संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत एआईसीसी ने जिलाध्यक्ष के चयन हेतु ऑब्जर्वर भेजे थे, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से चर्चा के उपरांत उन्होंने अपनी रिपोर्ट नई दिल्ली में जमा की, इसके पश्चात वरिष्ठ नेताओं से वन टू वन चर्चा कर शीर्ष नेतृत्व ने कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे की सहमति से यह सूची जारी की है। जिले के कांग्रेसजनों द्वारा
नवनियुक्त अध्यक्ष श्री हिरवानी का जोशीला स्वागत किया गया। युवा कांग्रेस द्वारा उनके निवास से राजीव भवन तक बाइक रैली निकाली गई, राजीव भवन में जिले के विधायकगण और कांग्रेस नेताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत किया। संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि चन्द्रेश हिरवानी के रूप में कांग्रेस को एक अनुभवी और युवा जिलाध्यक्ष मिला है और हम सब उनके मार्गदर्शन में संगठन का कार्य करेंगे। सरकार हर मोर्चे पर विफल है, हम पूरी ताकत से इनकी गलत नीतियों का विरोध करेंगे और इस नियुक्ति से संगठन में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है।गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि हिरवानी जी स्वयं कृषि से जुड़े व्यक्ति हैं और कृषि प्रधान जिला होने के कारण किसानों की समस्याओं को बेहतर ढंग से समझते हैं और हम आशा करते हैं कि हम जनता के हक की लड़ाई इनके नेतृत्व में और बेहतर ढंग से लड़ते रहेंगे। शीर्ष नेतृत्व और जिले के समस्त कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम सबको मिलकर किसानों, नौजवानों और सभी वर्गों के हक की लड़ाई लड़नी है। कांग्रेस की विचारधारा ने आजादी की लड़ाई से लेकर आज तक राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान दिया है, हमें अपनी विचारधारा और इतिहास को याद रखते हुए आगे भी जनकल्याण का काम जारी रखना है। कार्यक्रम में जिले के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page