दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार के नाम से राज्य अलंकरण प्रतिभा सम्मान शुरू करने की उठी मांग, मुख्य अतिथि विजय बघेल को योगेश्वर कुमार देशमुख ने सौंपा ज्ञापन



समाज और क्षेत्र की जनता को एकजुट कर समाज को मजबूत करने का काम दाऊ ढालसिंह ने किया – ललित चंद्राकर

दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार की 128वीं जयंती का आयोजन गुण्डरदेही में संपन्न

बालोद। हमर पुरोधा दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार की जयंती के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने कहा कि दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार की जयंती को हमें संकल्प दिवस के रूप में मनाना चाहिए और हमें संकल्प लेना चाहिए कि उनके बताएं रास्ते पर चलेंगे । दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार समाजिक राजनीतिक पुरोधा थे। पहला जनपद अध्यक्ष दाऊ ढालसिंह ही बने। सभी समाज को आगे बढ़ाने का काम उन्होंने ने किया गया। बीते दिनों दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार जयंती समारोह का गुण्डरदेही में आयोजन हुआ। जिसमें भव्य कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में माताओं ने पीली साड़ी में सर पर कलश रखकर शामिल हुए। कलश यात्रा में राउत नाचा झांकी के साथ कार्यक्रम के अतिथि और समाज के गणमान्य लोग साथ चले। कलश यात्रा कार्यक्रम स्थल से निकल कर बस स्टैंड होते हुए गुण्डरदेही के मुख्य मार्ग से होते हुए दाऊ ढालसिंह चौक से घुमकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इसके बाद मंचीय कार्यक्रम की शुरुआत हुआ। जिसमें आमंत्रित सभी अतिथियों ने दाऊ ढालसिंह के किए कार्यों का बखान किया और उनके बताएं मार्ग पर समाज को चलने की बात कही। कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रूप में ललित चंद्राकर विधायक दुर्ग ग्रामीण, कुंवर सिंह निषाद विधायक गुण्डरदेही, तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद, प्रमोद जैन अध्यक्ष नगर पंचायत गुण्डरदेही, पुरूषोत्तम चन्द्राकर अध्यक्ष जनपद पंचायत बालोद, चेमन देशमुख अध्यक्ष जिला भाजपा बालोद, प्रीतपाल बेलचंदन पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, केंद्रीय अध्यक्ष योगेंद्र बेलचंदन, महामंत्री ललित देशमुख, कोषाध्यक्ष दिलीप देशमुख, उपाध्यक्ष केशव बंटी हरमुख, प्रीती देशमुख महिला अध्यक्ष केंद्रीय दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज, गुरुदेव वीरेंद्र देशमुख प्रसिद्ध नाड़ी वैध, कुबेर देशमुख, डॉ राजेंद्र हरमुख, प्रेमलाल पिपरिया, जगदीश देशमुख, तेजराम देशमुख, विमल गौतम, डॉक्टर पुखराज बेलचंदन शाहिद सर्कल एवं नगर इकाई के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे।

परिसर के सुंदरीकरण के लिए मिला आश्वासन

कार्यक्रम के दौरान योगेश्वर देशमुख के द्वारा मौजूद अतिथियों में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन को समाज पुरोधा दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार के प्रतिमा परिसर में शेड निर्माण और सुंदरीकरण के लिए ज्ञापन दिया। जिस पर उनके द्वारा उक्त कार्य के लिए 7 लाख रुपए दिलवाने की घोषणा की गई। तो वही मंच पर मौजूद भाजपा के जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख द्वारा भी कहा गया कि वे अपनी ओर से भी इस स्थल की सुंदरीकरण के लिए 7 से 10 लाख रुपए तक दिलवाने का प्रयास करेंगे। अतिथियों के द्वारा मिले आश्वासन पर योगेश्वर देशमुख में उनका विशेष तौर पर आभार जताया।

दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार के नाम पर शुरू किया जाए राज्य अलंकरण सम्मान

कार्यक्रम के संयोजक योगेश्वर कुमार देशमुख ने मुख्य अतिथि विजय बघेल को ज्ञापन देते हुए दाऊ ढाल सिंह दिल्लीवार के नाम से राज्य अलंकरण सम्मान शुरू करवाने की भी मांग रखी। जिसे समाज के लोगों ने काफी सराहा और इसे उचित मांग बताया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अविभाजित दुर्ग के प्रथम जनपद अध्यक्ष ढालसिंह दिल्लीवार के किए गए कार्यों को सर्व समाज, देश हित में किए गए कार्य को अवलोकित कर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिए जाने वाले राज्य अलंकरण सम्मान में एक कड़ी और जोड़ी जाए। दाऊ जी के व्यक्तित्व को देखते हुए राज्य अलंकरण उनके नाम से किया जाए। ताकि समाज पुरोधा दाऊ जी का मान सम्मान और गरिमा हमेशा बना रहे। इस हेतु छत्तीसगढ़ शासन को उनके नाम से राज्य अलंकरण प्रतिभा सम्मान शुरू करने की मांग की गई है।

इनका रहा विशेष योगदान

आयोजन समिति में मुख्य रूप से संयोजक योगेश्वर देशमुख, कमलेश देशमुख, संदीप बेलचंदन, आशीष दिल्लीवार, प्रेमलाल देशमुख, दुष्यंत देशमुख, किशोर देशमुख, कोमल देशमुख, योगेंद्र देशमुख, बाबा देशमुख, कोमल देशमुख, वीरेंद्र देशमुख, सागर देशमुख, प्रदीप कोठिया, झम्मन दिल्लीवार कुलेश्वर देशमुख , चिंतामनी, दिलीप देशमुख सहित युवा संगठन की टीम मौजूद रहे। जिनका आयोजन में विशेष योगदान रहा।

You cannot copy content of this page