DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आइटीआई गुण्डरदेही में संविधान दिवस पर हुआ विधिक जागरूकता शिविर

गुण्डरदेही – शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुण्डरदेही में संविधान दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन – दिनांक 26 नवंबर को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुण्डरदेही में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार-प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी एक्शन प्लान के अंतर्गत, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालोद श्यामलाल नवरत्न (अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बालोद) के आदेशानुसार, तालुका विधिक सेवा समिति, गुंडरदेही के अध्यक्ष प्रशांत कुमार देवांगन (न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, व्यवहार न्यायालय, गुंडरदेही) के द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर न्यायाधीश द्वारा प्रशिक्षु विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक विधिक जानकारी जानकारी प्रदान किया गया । प्रमुख विषय निम्न रहे जैसे एंटी रैगिंग अधिनियम, परीक्षा में अनुचित साधनों के प्रयोग से संबंधित विधिक प्रावधान, निशुल्क विधिक सेवा योजनाएँ, साइबर अपराध एवं साइबर सतर्कता आदि । कार्यक्रम में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था आई.टी.आई. के प्राचार्य, समस्त प्राध्यापकगण, विभागाध्यक्षगण, एवं सभी छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पैरा लीगल वॉलंटियर्स योगेन्द्र कुमार, संजना यादव एवं ओमप्रकाश देवहारे का सक्रिय सहयोग रहा। उक्त जानकारी देवेंद्र साहू व्यवस्थापक सरस्वती शिशु मंदिर लाटाबोड. वर्त्तमान विधिक सेवा प्राधिकरण छत्तीसगढ़ भारत सरकार ने दी।

You cannot copy content of this page