DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कम संसाधन में लक्ष्य को प्राप्त करना सिखाता है एन एस एस

अर्जुन्दा:– शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा के एनएसएस इकाई का 7 दिवसीय विशेष शिविर ग्राम पंचायत खुरसुनी में आयोजित है। शिविर के तृतीय दिवस गांव के युवाओं को नशा नहीं करने और राष्ट्र के विकास में सहभागी बनने का संदेश दिया।

नशा मुक्त समाज के लिए युवा थीम पर बौद्धिक परिचर्चा में श्री दिनेश टाक ने कहा कि सामुदायिक सेवा की भावना जगाना, समाज में जागरूकता लाना और उनके व्यक्तित्व विकास में योगदान देना एनएसएस का ध्येय है। इसमें स्वयं सेवक को नेतृत्व कौशल, टीम वर्क और सामाजिक जिम्मेदारी सिखाने विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती है। इनमें स्वच्छता अभियान, पौधरोपण व स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम शामिल हैं। व्यक्तित्व विकास व्याख्यान कार्यशाला में यातायात जागरूकता एवं सड़क सुरक्षा पर जागरूक और प्रेरित किया। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी श्री किशोर कुमार टंडन, श्री हूबलाल बोरकर प्रधान पाठक,केशव पटेल अतिथि क्रीड़ा अधिकारी, अम्बालिका चौहान अतिथि शिक्षिका गणित विभाग उपस्थित थे। स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम से नशा मुक्त समाज का निर्माण, टीबी मुक्त भारत का संदेश दिया।

You cannot copy content of this page