DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्कूल नेशनल के लिए तुषार भट्ट का हुआ चयन

बालोद – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिखली के कक्षा नौवमी का छात्र तुषार भट्ट का चयन 69वे राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 में फुटबाल के लिए हुआ। यह प्रतियोगिता 01.12.2025 से 05.12.2025 तक उमरिया मध्यप्रदेश में आयोजित होगी। रानी दुर्गावती फुटबॉल क्लब चिखली के सचिव व कोच चन्द्रशेखर पवार ने बताया तुषार भट्ट हमारे क्लब का नियमित खिलाड़ी हैं और 3वर्षो से फुटबाल सिख रहा है।

तुषार का चयन बालोद में हुए राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के आधार पर किया गया। तुषार शालेय फुटबाल छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व करेगा। तुषार खेल के साथ साथ पढ़ाई में भी होशियार है खेल के साथ पढ़ाई पर भी विशेष ध्यान देता है। इनके पिता पेशे से वकील है, तुषार सुबह-शाम 2घण्टे चिखली मैदान में अभ्यास कर अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का कार्य कर रहा हैं।


शालेय राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में चयन होने पर जिला शिक्षा अधिकारी बालोद मधुलिका तिवारी, सहा जिला खेल अधिकारी शिक्षा विभाग किशोर मेहरा, सपन जेना खेल समन्वयक बालोद , प्राचार्य चिखली विनीता, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी डौण्डी प्रवीण कुमार चतुर्वेदी, मंजुला यदु बीएस ओ डौण्डी, संजय ठाकुर, सरपंच चिखली रम्हऊ राम, रामाधार साहू, तेजेश्वर भट्ट, चम्पा लाल, दिनेश किशान, जगप्रीत संधू, समस्त स्टाफ चिखली,एवं ग्रामीणो ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

You cannot copy content of this page