DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौंडीलोहारा में संविधान दिवस मनाया गया

बालोद – डौंडीलोहारा.संजयनगर में स्थित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया । सर्वप्रथम प्रभारी प्राचार्य एल के ठाकुर द्वारा समस्त विद्यार्थियों एवम स्टाफ को संविधान की उद्देशिका का शपथ दिलाया गया। संविधान दिवस के अवसर पर समस्त स्टाफ एवम विद्यार्थियों द्वारा संविधान निर्माताओं को याद करते हुए बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया। श्री ठाकुर सर द्वारा संविधान की महत्व पर प्रकाश डालते हुए संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा रखते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया।

वरिष्ठ व्याख्याता प्रदीप मेश्राम ने संविधान निर्माण में महिलाओं की भूमिका के बारे में जानकारी प्रदान की। व्याख्याता डी आर साहू ने संविधान निर्माण की प्रक्रिया की जानकारी से विद्यार्थियों को परिचय कराया। व्याख्याता श्रीमती एस वैदे ने संविधान निर्माण में बाबा साहेब के योगदान से अवगत कराया। व्याख्याता श्रीमती छाया नंदा ने संविधान के द्वारा महिलाओं को दिए गए अधिकारो की जानकारी दी। संविधान दिवस के अवसर सहायक शिक्षक हेमंत साहू और कपिल पटेल के निर्देशन में निबंध, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमे निबंध में आयुषी प्रथम, यामिनी द्वितीय, भाषण में गीतांजलि प्रथम, चेष्टा द्वितीय, चित्रकला में हेमा रावटे प्रथम, मानसी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किए।समस्त कार्यक्रम का संचालन हेमंत साहू के द्वारा किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन करते हुए व्याख्याता डुप्ले साहू ने समस्त विद्यार्थियों को संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकार एवम कर्तव्यों की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में व्याख्याता आर एस देशमुख, व्याख्याता बीरेंद्र नायक, चतुर्थ वर्ग कर्मचारी निधि, ईश्वरी ठाकुर , नीलम भेड़िया, श्वेता बंजारे लालकृष्ण, समीर , ओमन , भावना, एवम समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page