राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर में स्वयंसेवकों ने प्रभातफेरी स्वच्छता बौद्धिक परिचर्चा सांस्कृतिक कार्यक्रम की हुई प्रस्तुति



अर्जुन्दा:- शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन नशा मुक्त समाज के लिए युवा थीम पर ग्राम पंचायत खुरसुनी (मोहदीपाठ) में किया गया। शिविर के द्वितीय दिवस स्वयंसेवकों ने प्रभातफेरी योगा पीटी परेड परियोजना कार्य बौद्धिक परिचर्चा देशी खेलकूद ग्राम सम्पर्क समीक्षा बैठक सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे गतिविधियां हुई। द्वितीय दिवस के बौद्धिक परिचर्चा में मुख्य अतिथि के रूप श्री विरेन्द्र सिंह ग्रीन कमाण्डों, श्री भोज साहू पर्यावरण प्रेमी, श्री प्रेमशंकर चौबे हाथी बचाओ ,श्री संजय शुक्ला कार्यक्रम अधिकारी रासेयो, श्री योगेश्वर साहू सरपंच ग्राम पंचायत खुरसुनी, श्री किशोर कुमार टंडन कार्यक्रम अधिकारी रासेयो, सुश्री किरण सिन्हा,केशव पटेल सहायक क्रीड़ा अधिकारी, श्री हूबलाल बोरकर प्रधानपाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खुरसुनी व समस्त स्वयंसेवक उपस्थित रहे‌।

ग्रीन कमाण्डों विरेन्द्र सिंह ने स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण और वन्य प्राणी संरक्षण के जल संरक्षण के लिए जागरूक और प्रेरित किया। वहीं भोज साहू पर्यावरण प्रेमी ने भी स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। वहीं श्री संजय शुक्ला ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्वपूर्ण चीजों के बारे जानकारी दी।

इन्हें मिला शिविर की जिम्मेदारी
शिविर नायिका – फनेश्वरी ,उप शिविर नायक – कुलेश ठाकुर ,अनुशासन प्रभारी – रागिनी साहू कार्यालय प्रभारी – नम्रता जांगड़े, माधुरी ठाकुर ,मेस प्रभारी – भूमिका ठाकुर ,मीडिया प्रभारी – देवेन्द्र ठाकुर सांस्कृतिक प्रभारी – सुनिधि निर्मलकर ,सांस्कृतिक सह प्रभारी – ईशा चौधरी रही।

You cannot copy content of this page