बालोद – शिक्षक लाल रघुवीर सिंह ठाकुर ने भगवान राम और माता जानकी के पंचमी विवाह के शुभ दिन पर 25 वी बार रक्तदान किया है। शिक्षा के साथ-साथ लाल रघुवीर सिंह ठाकुर समाज हित में हर तीन माह में रक्तदान महादान की पहल करते हैं और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करते हैं। ग्राम देवारभाट (बालोद) निवासी शिक्षा दूत शिक्षक समाज सेवी लाल रघुवीर सिंह ठाकुर (44 वर्ष) ने जिला अस्पताल में मरीज बेगम बानो निवासी ग्राम चिचबोड विकासखंड बालोद जिला बालोद के नाम रक्तदान किया। इस दौरान इस दौरान ब्लड बैंक स्टाफ डॉक्टर अजय साहू, उत्तम टंडन, दिलीप कुमार ,पोषण साहू,रविकांत साहू,हितेश्वरी साहू,श्रीमती बबीता सोनबोइर उपस्थित थे। ज्ञात हो कि लाल रघुवीर सिंह ठाकुर 2017 से लगातार हर तीन महीने में रक्त दान करते आ रहे है। 25 नवंबर को उन्होंने अपना बी पॉजिटिव रक्तदान का 25वी बार रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान श्रेष्ठ दान व श्रेष्ठ कर्म है। प्रत्येक इंसान को इंसानियत की खातिर अपने जीवन में रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है, मानव रक्त से ही किसी मरीज को तत्काल रक्त की पूर्ति हो सकती। इस रक्तदान के करने से शरीर में कमजोरी नहीं आती। सभी स्वस्थ युवा को रक्तदान करना चाहिए। इसके पूर्व भी मरणोपरान्त समाज हित में लाल रघुवीर सिंह ठाकुर मार्च 2022 में समाज हित में नेत्र जिला अस्पताल बालोद में पंजीयन और देहदान की घोषणा पत्र मेडिकल कॉलेज रायपुर को भेज चुके हैं।
शिक्षक लाल रघुवीर सिंह ठाकुर ने किया 25 वी बार रक्तदान, समाज हित में हर तीन माह में करते हैं ऐसा काम
