धान खरीदी को लेकर कलेक्टर साहिबा हुई सख्त,नहीं चलने दी जा रही जरा भी लापरवाही, हटाए गए समिति प्रबंधक, लापरवाहों को थमाई जा रही नोटिस



बालोद- बालोद जिले की कलेक्टर साहिबा के तेवर धान खरीदी को लेकर लगातार सख्त बना हुआ है। उनके द्वारा रोज अलग अलग केंद्रों में जाकर व्यवस्था देखी जा रही है और जहां भी लापरवाही सामने आ रही है, उस पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में लापरवाही बरतने वाले एक शाखा प्रबंधक को भी कलेक्टर के निर्देश पर हटाने की कार्रवाई भी की गई है। बीते दिनों धान खरीदी केन्द्र डौण्डी के निरीक्षण के दौरान अपने कार्य में घोर लापरवाही बरते जाने तथा उनका कार्य संतोषप्रद नही पाए जाने पर धान खरीदी केन्द्र डौण्डी के समिति प्रबंधक श्री रजऊराम ठाकुर को तत्काल हटाकर उनके स्थान पर नए समिति प्रबंधक की नियुक्ति की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री आरके राठिया को दिए गए थे, जिसे अमल में ला दिया गया है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने खरीदे गए धान बोरों को तौलकर दिखाने को कहा था। धान बोरों की स्थिति ठीक नही होने एवं अत्यधिक फटे पुराने होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए मौके पर उपस्थित समिति प्रबंधक एवं निगरानी समिति दल में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई थी। इसके अलावा उन्होंने धान खरीदी के उपरांत धान बोरों की ठीक से सिलाई व्यक्त नही करने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए इन बोरों की तत्काल दुबारा सिलाई करने के निर्देश दिए। इस कार्य के लिए उन्होंने समिति प्रंधक श्री रजऊराम ठाकुर की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी व्यक्त की थी। उन्होंने उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री राठिया को इनके विरूद्ध कार्रवाई भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे जिसके पालन में प्रबंधक को उक्त सोसायटी से हटा दिया गया है। उन्हे समिति के प्रभार से हटाकर डौंडी शाखा में संलग्न कर दिया गया है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि धान खरीदी का कार्य किसान हित से जुड़े होेने के कारण शासन के विशेष प्राथमिकता में शामिल है। इसलिए इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बिल्कुल भी बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र गुजरा के निरीक्षण के दौरान अपने कार्य में अनुपस्थित रहने के कारण निगरानी समिति के सदस्य एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भिलेन्द्र साहू तथा धान खरीदी केन्द्र गुदुम के नोडल अधिकारी एवं लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्री चंद्रशेखर पटेल को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह कलेक्टर ने अधिकारियों, समिति प्रबंधकों तथा निगरानी दल में शामिल सभी कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि धान खरीदी केन्द्रों में केवल साफ-सुथरे एवं गुणवत्तायुक्त धान की खरीदी सुनिश्चित की जाए।

नोडल सहित अफसरों को इन बातों का रखना है विशेष ध्यान

कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों, निगरानी दल में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को प्रतिदिन सुबह 08 बजे धान खरीदी केन्द्र में अनिवार्य रूप से संपूर्ण व्यवस्था की माॅनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। कलेक्टर ने समिति प्रबंधक एवं धान खरीदी केन्द्र के कर्मचारियों को केवल आनलाईन टोकन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केवल विशेष परिस्थितियों में अत्यधिक वृद्ध एवं बीमार व्यक्तियों के अलावा जिन कृषकों के पास मोबाईल नही है, उन्हीं कृषकों का आवश्यकतानुसार आफलाईन टोकन काटा जाए। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने निगरानी दल में शामिल सभी अधिकारी-कर्मचारियों को प्रतिदिन सुबह धान खरीदी केन्द्र में पहुँचकर इन सभी कार्यों का समुचित माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए। कोई भी कार्य में लापरवाही बरते जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है। कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी के सचिव को तलब कर धान खरीदी केन्द्रों के अंतर्गत लाईसेंसधारी, थोक एवं फुटकर व्यापारियों के संख्या के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होेंने यह जानकारी सभी धान खरीदी केन्द्रों में इसकी जानकारी प्रदर्शित कराने के निर्देश दिए।
गुजरा में फुटकर धान व्यापारी पन्नूलाल कोरेटिया के घर में पहुँचकर जब्त किए गए धान का किया अवलोकन, सभी धान बोरियों में जप्ती की सील लगाने के दिए निर्देश
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने मंगलवार को डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम गुजरा के फुटकर धान व्यापारी श्री पन्नू लाल के घर में पहुँचकर खाद्य विभाग एंव कृषि उपज मंडी की जाँच टीम द्वारा जब्त किए गए अवैध धान का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कृषि उपज मंडी के अधिकारियों को जब्त किए गए सभी धान बोरे में अनिवार्य रूप से जप्ती के सील लगाने के निर्देश भी दिए। उल्लेखनीय है कि खाद्य विभाग एवं कृषि उपज मंडी के जाँच दल के अधिकारियों के द्वारा फुटकर धान व्यापारी श्री पन्नूलाल के घर में जाँच के दौरान उनके पास कृषि उपज मंडी द्वारा उन्हें जारी किए गए अनुज्ञप्ति के आधार पर 10 क्विंटल से बहुत अधिक मात्रा में धान पाया गया। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जाँच दल के अधिकारियों द्वारा 75 कट्टा अतिरिक्त धान की जप्ती की कार्रवाई की गई है। जाँच दल के अधिकारियों के द्वारा जब्त किए गए कुल 75 कट्टा धान बोरियों में सील आदि लगाने की सभी कार्रवाई सुनिश्चित कर फुटकर व्यापारी श्री पन्नूलाल कोरेटिया के सुपुर्दगी में दी गई है।

एस्मा के तहत कारण बताओ नोटिस जारी

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के धान खरीदी केंद्र रेंगाकठेरा में निरीक्षण किया। उन्होंने वहां नोडल अधिकारी श्री युगल साहू उप अभियंता को लगातार अनुपस्थिति रहने पर तथा समिति प्रबंधक श्री आर पी सिंहा द्वारा वारदानो में स्टेनशिल नहीं लगाने तथा कार्य में लापरवाही करने और निगरानी समिति के सदस्य प्रियंका जांगड़े ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को आज अपने कार्य में अनुपस्थित रहने के कारण एस्मा के तहत कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान केंद्र में किसान द्वारा लाए गए धान के आवक जावक की जानकारी न दिए जाने पर की गई कार्यवाही। ग्राम खुटेरी रंग के किसान ऋषि कुमार द्वारा लाए गए 104 कट्टा, 41.60 क्विंटल धान को जब्त किया गया। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने गुण्डरदेही विकाश खंड के धान खरीदी केंद्र सिकोसा के निरीक्षण के दौरान वरदानों में स्टेंसिल नहीं करने के अलावा अब तक अपने धान की बिक्री करने वाले कुल 57 कृषकों में एक भी किसान का रकबा समर्पण नहीं कराने तथा धान खरीदी पंजी का ठीक से संधारण नहीं करने जैसे अवस्थाओं पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते समिति प्रबंधक को करने के निर्देश दिए है।उसके अलावा समिति प्रबंधक को कल तक व्यवस्था नहीं सुधारने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इसी तरह कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने सिकोसा धान खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।उन्होंने धान खरीदी केंद्र सिकोसा में बारादानो में स्टेशनशील नहीं लगाने तथा केंद्र में अव्यवस्था पाए जाने पर तत्कालीन समिति प्रबंधक एवं पंचायत सचिव श्री देवेंद्र देवांगन को निलंबित करने के दिए निर्देश। समिति की नोडल अधिकारी भूमिका सिंगारे तथा वर्तमान समिति प्रबंधक श्री खेमराज देवांगन को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश। उन्होंने केंद्र में धान की गुणवत्ता बनाए रखने उसकी साफ़ सफाई कराने तथा गेट पर ही धान की गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश दिए।

जिला प्रशासन बालोद द्वारा धान के अवैध खरीदी बिक्री के रोकथाम पर की जा रही है मैराथन कार्यवाही

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम सांकरी में धान के फुटकर व्यापारियों के गोदाम में दबिश दी। उन्होंने सुरेश किराना स्टोर, मोगरी रोड स्थित विकास के गोदाम, ग्राम सांकरी धर्मीचंद जैन के गोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां रखे धान का अवलोकन किया। जिसके पश्चात उन्होंने सुरेश जैन के घर में पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने पैरी स्थित धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर जायजा लिया।

You cannot copy content of this page