DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नशा मुक्त समाज के लिए युवा राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम खुरसुनी में प्रारंभ

अर्जुन्दा:- शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा “नशा मुक्त समाज के लिए युवा” थीम पर सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ ग्राम खुरसुनी में उत्साहपूर्ण वातावरण के साथ किया गया। शिविर का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना, समाज में जागरूकता फैलाना तथा ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री किशोर कुमार टंडन ने कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने में युवा सबसे बड़ी शक्ति हैं, और उनके प्रयास से ही गांव–समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। शिविर के पहले दिन स्वयंसेवकों ने ग्राम खुरसुनी में रैली, नशा उन्मूलन जागरूकता, स्वच्छता अभियान, तथा घर-घर संपर्क कार्यक्रम संचालित किए। आने वाले दिनों में स्वास्थ्य जांच शिविर, व्यक्तित्व विकास सत्र, सांस्कृतिक प्रस्तुति, खेलकूद, वृक्षारोपण तथा सामाजिक विषयों पर विभिन्न कार्यशालाएँ आयोजित की जाएंगी।

ग्राम पंचायत खुरसुनी के सरपंच श्री योगेश्वर साहू ने बताया कि सात दिवसीय शिविर युवा शक्ति को समाज सेवा के वास्तविक अनुभवों से जोड़ने का माध्यम है। साथ ही, नशा मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में यह शिविर एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

You cannot copy content of this page