DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वृक्षों की कटाई रोकने जागरूक नागरिकों ने लगाई कलेक्टर से गुहार

बालोद। बालोद शहर के भीतर मिनीमाता चौक (दल्ली चौक) से इंदिरा चौक (मधु चौक) तक सड़क सुंदरीकरण के नाम पर सड़क विभाजन रोड/डिवाइडर का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन इसके लिए बहुत सारे वृक्षों की कटाई होने की जानकारी प्राप्त हुई है। इसे देखते हुए जागरूक युवाओं ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन देते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की है। युवाओं का कहना है कि लगभग 10 ऐसे अशोक पेड़ है जो 60 से 70 वर्षों से शहर को ऑक्सीजन के साथ सुंदरता भी प्रदान कर रहे हैं। हमारे द्वारा पूर्व में लोक निर्माण विभाग बालोद में आवेदन देकर चर्चा की गई थी जिससे उत्तर प्राप्त हुआ था कि उन पुराने 10 वृक्षों को नहीं काटा जाएगा। परंतु अब वहां के कर्मचारियों द्वारा पोल तार के नीचे उन्हें पूर्ण काटा जाना बताया जा रहा है। जिस पर कलेक्टर से मांग करते हुए कहा गया है कि इन वृक्षों को पूर्ण काटने की अपेक्षा उनके कुछ शाखाओं को आवश्यकता अनुसार काटकर इन वृक्षों को जीवित रखा जाए। इस हेतु बालोद शहर वासियों ने निवेदन किया है कि उन 10 अशोक वृक्षों को ना काटा जाए
मांग करने वालों में जनसेवक रितेश कुमार बिझेकर, गौरव शुक्ला, टिकेश्वर साहू आदि शामिल हैं।

You cannot copy content of this page